{"_id":"61eeba7246c39f313f0c2577","slug":"kanpur-water-will-be-available-from-barrage-water-treatment-plant-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर:आज से मिलेगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर:आज से मिलेगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी
Tue, 25 Jan 2022 10:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:42 AM IST
सार
पिछले छह दिनों से पानी की किल्लत का सामना कर रहे सिटी से साउथ तक के पांच लाख लोगों को 25 जनवरी की शाम को राहत मिलेगी। सोमवार को जल निगम के कर्मचारी मकरावटगंज में टूटी मुख्य पाइप लाइन जोड़ने के लिए दिनभर पानी निकालते रहे
विज्ञापन
गंगा बैराज, कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले छह दिनों से पानी की किल्लत का सामना कर रहे सिटी से साउथ तक के पांच लाख लोगों को 25 जनवरी की शाम को राहत मिलेगी। सोमवार को जल निगम के कर्मचारी मकरावटगंज में टूटी मुख्य पाइप लाइन जोड़ने के लिए दिनभर पानी निकालते रहे।
गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से फूलबाग इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइप लाइन मकरावटगंज और पीपीएन मार्केट के पास टूट गई थी। जल निगम के सहायक अभियंता अजीम हुसैन ने बताया कि टूटी पाइप लाइन को रात में ब्लोअर से सुखाया जाएगा। इसके बाद उसे जोड़ा जाएगा। मंगलवार दोपहर तक जोड़ सुखाकर प्लांट चालू किया जाएगा। दोपहर से शाम तक सिटी से साउथ तक जोनल पंपिंग स्टेशनों में पानी भरेगा। शाम को ही वहां से सप्लाई शुरू होगी।