फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Water Crisis 20,000 Residents Struggle for Drinking Water in Sakhrej Village

Kanpur: 20 हजार आबादी वाला सखरेज गांव बूंद-बूंद पानी को तरसा, 2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण

Fri, 03 Apr 2026 01:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 03 Apr 2026 01:11 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के शिवराजपुर ब्लॉक के सखरेज गांव में पानी का संकट गहराता जा रहा है। करीब 20 हजार की आबादी वाला यह गांव इन दिनों बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दो-दो किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। गांव में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Kanpur Water Crisis 20,000 Residents Struggle for Drinking Water in Sakhrej Village
पानी भरने को लाइन लगाए लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

सखरेज गांव के लोग साइकिल, बाइक और ट्रैक्टर के सहारे दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं। सुबह से ही पानी भरने के लिए लाइन लग जाती है और महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से वे इस समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव में पाइपलाइन और हैंडपंप की स्थिति खराब है, जिससे पेयजल संकट और गहरा गया है।

विज्ञापन

अब नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगामी चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं। इस चेतावनी के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed