{"_id":"688a4dc1a0bc187e5b038d12","slug":"kanpur-wanted-accused-who-kidnapped-and-raped-a-teenager-has-been-arrested-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला इनामिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला इनामिया गिरफ्तार
Wed, 30 Jul 2025 10:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले इनामी आरोपी को कर्नलगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौबेपुर के एक गांव निवासी किशोरी कर्नलगंज निवासी मौसी के घर अप्रैल में आई थी जहां से 24 अप्रैल को चौबेपुर के मालौ गजनैरा गांव निवासी रवि उसका अपहरण कर ले गया था। कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक सप्ताह के बाद दिल्ली से किशोरी को ढूंढ लिया था। आरोपी रवि 31 मई को फिर से किशोरी को उसके घर से दिल्ली ले गया जहां पर उसे एक होटल में रखा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। काफी तलाश के बाद दिल्ली से फिर किशोरी मिली थी जबकि आरोपी भाग निकला था। डीसीपी सेंट्रल के आदेश पर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को चुन्नीगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सात साल से फरार छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी से छेड़खानी के मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपी मकरावटगंज निवासी भूरे को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पर 2018 में किशोरी से मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। न्यायालय के समक्ष आरोपी के हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।