फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vssd College Naac given 'A' grade

कानपुर के वीएसएसडी कॉलेज को नैक ने दिया ‘ए’ ग्रेड

Mon, 19 Sep 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Vssd College Naac given 'A' grade
वीएसएसडी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कॉलेज को ए श्रेणी प्रदान करते नैक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कालेज (वीएसएसडी), नवाबगंज ने एक बार फिर से अपनी गुणवत्ता साबित की है। कालेज को लगातार दूसरी बार नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) ने ‘ए’ ग्रेड की रैकिंग दी है। पिछले माह अगस्त में नैक की टीम ने कालेज का मूल्यांकन किया था। यहां के एकेडमिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, फैकल्टी मेंबर और स्टूडेंटों को अपने मानकों पर परखा था। जिसके बाद शनिवार को रिपोर्ट जारी की गई। कालेज के प्रिंसिपल डा. ए एस भटनागर ने बताया कि पिछले बार भी उनके कालेज को ए ग्रेड हासिल हुई थी।
विज्ञापन

1921 में हुई थी स्थापना
इतिहास के पन्नों में भी वीएसएसडी कालेज का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इसकी स्थापना 1921 में हुई थी। आज यहां छह फैकल्टी चलते हैं। इसमें फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, फैकल्टी ऑफ लॉ, फैकल्टी ऑफ कामर्स, फैकल्टी ऑफ फिजिकल एजुकेशन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन और फैकल्टी और साइंस शामिल है।
विज्ञापन

शैक्षिक कार्यों में आएगी तेजी
नैक के ए ग्रेड मिलने के बाद वीएसएसडी के शैक्षिक कार्यों में तेजी आएगी। यूजीसी ने कालेज को अनुदान मिलने में सहूलियत रहेगी और यहां रिसर्च कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed