फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Viral pneumonia is becoming fatal, one death

Kanpur: घातक हो रहा है वायरल निमोनिया, एक मौत, क्रोनिक रोगियों को खतरा अधिक

Mon, 14 Apr 2025 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Apr 2025 08:48 PM IST
सार

Kanpur News: वायरल निमोनिया से एक की मौत हो गई। क्रोनिक रोगियों को खतरा अधिक है। हैलट ओपीडी और इमरजेंसी में रोगी बढ़ रहे।

विज्ञापन
Kanpur: Viral pneumonia is becoming fatal, one death
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुराने सांस रोगियों के लिए वायरल निमोनिया घातक साबित हो रहा है। सीओपीडी और अस्थमा रोगियों की हालत बिगड़ जा रही है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ रहा है। रोगियों का इलाज हैलट और डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में चल रहा है। आईसीयू के सभी बेड फुल हैं। एक रोगी की मौत हो गई। शाम तक निमोनिया के चार रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इसके साथ ही आम वायरल संक्रमण रोगियों की खांसी दो सप्ताह बाद भी ठीक नहीं हो रही है। गले का संक्रमण फेफड़ों में उतर जा रहा है।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में निमोनिया रोगियों की हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर किया जा रहा है। कल्याणपुर के निजी अस्पताल से रेफर होकर हैलट इमरजेंसी आए एक निमोनिया रोगी की मौत हो गई। परिजन एंबुलेंस से उसे वापस ले गए। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने सोमवार को उनकी हाफ डे ओपीडी में दो सौ रोगी आए। सबसे अधिक रोगी वायरल संक्रमण के रहे हैं। रोगी के फेफड़ों की झिल्ली में सूजन आ जाती है। जो पहले से सांस रोगी हैं, उन्हें अधिक दिक्कत होती है। रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि अस्पताल का आईसीयू इस वक्त फुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed