फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence Updates, There is a possibility of ruckus again in Chandeshwar gate, people said - D2 gang's henchmen active in the area

Kanpur Violence Updates: चंद्रेश्वर हाते में फिर बवाल की आशंका, लोगों ने कहा-डी टू गैंग के गुर्गे क्षेत्र में सक्रिय

Mon, 18 Jul 2022 07:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 07:01 AM IST
सार

चंद्रेश्वर हाता में एक बार फिर बवाल और हिंसा की आशंका जताई जा रही है। यहां के लोगों ने दावा किया है कि दोबारा बवाल करने का मकसद कार्रवाई रूकवाना है। लोगों ने सीएम को पत्र लिख कहा है कि क्षेत्र में डी टू गैंग के गुर्गे सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Kanpur Violence Updates, There is a possibility of ruckus again in Chandeshwar gate, people said - D2 gang's henchmen active in the area
चंद्रेश्वर हाता निवासी लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नई सड़क बवाल के बाद से सहमे चंद्रेश्वर हाते के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक बार फिर बवाल की आशंका जताई है। उन्होंने डी टू गैंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि डी टू गैंग के सदस्य क्षेत्र में अब भी सक्रिय हैं, जो इलाके में गिरोह बनाकर हथियार एकत्रित कर शहर में दोबारा अशांति फैलाने का प्लान बना रहे हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के बाद हरकत में आई बेकनगंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की तलाश शुरू कर दी है। पत्र लिखने वाले चंद्रेश्वर हाता निवासी रमेश कुमार उर्फ लाला ने बताया कि नई सड़क बवाल में हथियार एकत्र करने में डी टू गैंग के कई गुर्गे शामिल थे। पत्र में हाते के 13 लोगों ने दस्तखत किए हैं। 

विज्ञापन

सीएम के साथ पत्र को पुलिस कमिश्नर, डीसीपी पूर्वी और बेकनगंज थाना भी भेजा गया है। पत्र में दावा है कि गैंग के गुर्गे मोहम्मद उसामा, मोहम्मद तालिब अंसारी, अतीक खिचड़ी शहर में मौजूद हैं, जो गिरोह बनाकर फिर बवाल करने की फिराक में हैं। 

मोहम्मद उसामा और तालिब अंसारी मुख्तार बाबा के रिश्तेदार हैं। आशंका है कि इलाके में दोबारा बवाल कर वसी, मुख्तार और हयात के खिलाफ चल रही कार्रवाई को रोकना चाहते हैं। ये सब सबलू और अतीक खिचड़ी के देख रेख में हो रहा है। जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

एलआईयू तक इनका पता नहीं लगा सकी
जबसे डी टू गैंग के गुर्गों का नाम नई सड़क बवाल में आया है, तबसे सभी फरार हैं। एलआईयू भी उनका पता नहीं लगा सकी है। एसआईटी सबकी खोजबीन में जुटी है।

शिकायती पत्र के आधार इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ एलआईयू व खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। बवाल में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।   - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed