फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence Update, After the death of a Pakistani citizen, Mukhtar had grabbed land worth crores, created a business worth billions

Kanpur Violence Update: पाक नागरिक की मौत के बाद मुख्तार ने हथियाई थी करोड़ों की जमीन, खड़ा कर लिया अरबों का कारोबार

Thu, 14 Jul 2022 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Jul 2022 10:59 AM IST
सार

मुख्तार बाबा ने फर्जी कागजात लगाकर अपनी पत्नी के नाम शत्रु संपत्ति बशीर इस्टेट करा ली थी।  इसी संपत्ति पर 1.60 करोड़ का लोन लेकर अरबों का कारोबार खड़ा कर लिया था। 

विज्ञापन
Kanpur Violence Update, After the death of a Pakistani citizen, Mukhtar had grabbed land worth crores, created a business worth billions
मुख्तार बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में परेड स्थित बशीर इस्टेट के नाम से चर्चित पाक नागरिक शाहिद हलीम की संपत्ति मुख्तार बाबा ने फर्जी कागजातों की मदद से अपनी पत्नी के नाम करा ली थी। इसी संपत्ति पर 1.60 करोड़ का लोन लेकर मुख्तार बाबा ने पूरे देश अरबों का अपना साम्राज्य खड़ा कर दिया। यह खुलासा बुधवार को तब हुआ, जब शत्रु संपत्तियों और मुख्तार बाबा की अवैध संपत्तियों की जांच चल रही थी।

विज्ञापन

बंटवारे के समय शाहिद हलीम के पाकिस्तान जाने के बाद 2007 में कराची में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्तार बाबा ने बशीर इस्टेट की जमीन को फर्जी तरीके से अपनी पत्नी हिबा के नाम करा लिया। फिर इसी जमीन को बेटियों के नाम कराया गया। इतना ही नहीं बशीर इस्टेट की इसी जमीन पर फर्जी कागजों से किदवईनगर की एक बैंक से 1.60 लाख का लोन भी लिया। 
विज्ञापन

जांच में यह भी पता चला है कि बशीर इस्टेट और इसी तरह मुख्तार की अवैध तरीके से बनाई गई बाकी संपत्तियों के संबंध में ईडी ने भी जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि ईडी के निशाने पर मुख्तार बाबा की अवैध संपत्तियों के साथ किदवईनगर के बैंक के अधिकारी भी निशाने पर हैं, जिससे बाबा ने अवैध कागजात के जरिये इतना बड़ा लोन लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि मुख्तार बाबा ने आसपास के दूसरे शहरों और प्रदेशों में की भी शत्रु संपत्तियों को फर्जी कागजात से अपने नाम करा ली है। ईडी को यह भी जानकारी मिली है कि मुख्तार बाबा के पास 300 करोड़ से अधिक की संपत्तियां हैं, जो उसने शत्रु संपत्तियों से खेल करके बनाई है।

मुख्तार बाबा सहित 30 लोगों के कब्जे वाली संपत्तियां घोषित होंगी शत्रु संपत्ति
नई सड़क बवाल के मामले में आरोपी मुख्तार बाबा सहित 30 लोगों के कब्जे वाली राम जानकी मंदिर ट्रस्ट, दारुल मौला और बशीर स्टेट की तीन संपत्तियां भी शत्रु संपत्ति घोषित होंगी। इसे घोषित करने की सिर्फ औपचारिकता बाकी है। जिला प्रशासन की तरफ से 15 जुलाई को इसे पूरी तरह से शत्रु संपत्ति के रूप में घोषित कर दिया जाएगा।

इन संपत्तियों पर काबिज सभी लोगों को अपना जवाब देने के लिए जिलाधिकारी की तरफ से कई बार नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन दो लोगों के अलावा अभी तक कोई भी सामने नहीं आया है। बुधवार को जवाब देने का आखिरी दिन था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अब प्रशासन ने दो दिन की मोहलत और देते हुए 15 तक जवाब देने को कहा है, यह भी कहा कि यदि कोई नहीं आता है तो इन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित करने का फैसला सुना दिया जाएगा। जिस तरह की स्थितियां हैं, उससे साफ है कि किसी के पास कोई तथ्यात्मक जवाब नहीं है। यहां रहने वाले लोगों में से सिर्फ मुख्तार बाबा व एक अन्य ने अभी तक अपना जवाब दाखिल किया है। 

प्रशासन की तरफ से बेकनगंज डॉ. बेरी चौराहा स्थित राम जानकी मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर खोला गया बाबा बिरयानी रेस्टोरेंट, नाला रोड स्थित दारुल मौला और हीरामनका पुरवा स्थित बशीर स्टेट को शत्रु संपत्ति के रूप में चिह्नित किया गया था। इन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित करने से पहले यहां रहने वाले लोगों को अपनी बात कहने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए पिछले एक महीने में पांच बार सुनवाई रखी गई।  30 लोगों में 15 ने प्रार्थना पत्र देकर जवाब देने के लिए एक माह का समय मांगा था। जबकि बाकी 15 लोगों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

15 लोगों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था इसके लिए कलक्ट्रेट में जनसुनवाई की गई। हालांकि किसी ने अपना पक्ष नहीं रखा है। गुरुवार को होने वाली जनसुनवाई में कोई नहीं आया तो मान लिया जाएगा किसी को कुछ नहीं कहना है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।  -दीपक कुमार पाल, प्रभारी शत्रु संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed