Kanpur Violence: एसआईटी ने घटनास्थल का गहनता से किया निरीक्षण, उपद्रव में पेट्रोल बम चलने के सबूत मिले
फोरेंसिक की तीन टीमों ने नई सड़क, दादा मियां का हाता, चंद्रेश्वर हाता और तलाक महल में गहन निरीक्षण किया। यहां पर पड़े पत्थरों को एकत्र किया। उन स्थलों की वीडियोग्राफी कराई, जहां पत्थर लगे थे। इस दौरान टीम को कुछ बोतलें भी मिलीं, जिसमें पेट्रोल की महक आ रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नई सड़क उपद्रव मामले में एसआईटी ने बुधवार को एक बार फिर मौका मुआयना किया। इस बार एसआईटी के साथ फोरेंसिक टीम भी थी, जिसने पूरे घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस को उपद्रवियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। पेट्रोल बम चलने के सबूत भी मिले हैं।
एसआईटी ने कई बार उपद्रव के घटनास्थलों का दौरा किया, लेकिन वह दिन में ही हुआ, जिस समय भीड़ काफी थी। बुधवार को एसआईटी फोरेंसिक की तीन टीमों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक की तीनों टीमों ने नई सड़क, दादा मियां का हाता, चंद्रेश्वर हाता और तलाक महल में गहन निरीक्षण किया।
यहां पर पड़े पत्थरों को एकत्र किया। उन स्थलों की वीडियोग्राफी कराई, जहां पत्थर लगे थे। इस दौरान टीम को कुछ बोतलें भी मिलीं, जिसमें पेट्रोल की महक आ रही थी। इसके बाद एसआईटी ने सफाई नायक व सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। इसमें पता चला कि सफाईकर्मियों ने पथराव के पत्थर उठाकर कहां फेंके थे। फूलबाग डंपिंग ग्राउंड जाकर एसआईटी ने इन पत्थरों की भी वीडियोग्राफी की। सफाई कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए। घटनास्थल की पूरी फोटोग्राफी भी की गई।