फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Police engaged in searching Kundli of Abdul Haseeb, threatened leather businessman

Kanpur Violence: अब्दुल हसीब की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस, लेदर कारोबारी को दी थी धमकी

Fri, 29 Jul 2022 10:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Jul 2022 10:25 PM IST
सार

कानपुर में नई सड़क बवाल में वसी के पार्टनर का हाथ होने का गुमनाम पत्र वायरल होने के बाद भड़के बिल्डर ने एक लेदर कारोबारी को धमकी दी थी। इस  मामले में मुस्लिम एसोसिएशन के चेयरमैन और उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
Kanpur Violence, Police engaged in searching Kundli of Abdul Haseeb, threatened leather businessman
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पुलिस ने मुस्लिम एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल हसीब की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। नई सड़क बवाल के बाद वायरल गुमनाम पत्र में हसीब के काले कारनामे का जिक्र था। इससे गुस्साए हसीब ने जाजमऊ अंगूरी बाग निवासी लेदर कारोबारी शोएब अंसारी और उसके भाई अशफाक को धमकी दी थी।

विज्ञापन

आठ मई को सोशल मीडिया पर एक गुमनाम पत्र वायरल हुआ था। पत्र में मुस्लिम एसोसिएशन का जनरल सेक्रेटरी अब्दुल हसीब, मुख्तार बाबा और बिल्डर वसी को आपस में पार्टनर बताया गया। पत्र में नई सड़क बवाल में फंडिंग किए जाने की भी बात भी लिखी थी।
विज्ञापन

हसीब को शक था कि लेदर कारोबारी व उसके भाई ने ही यह पत्र वायरल किया है। इसी मामले में जांच कर रही पुलिस को पता चला कि हसीब के ऊपर बेकनगंज, चमनगंज और बजरिया थाने में धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो नंबर की कमाई को ऐसे करता एक नंबर
सूत्रों के अनुसार हसीब ने काली कमाई को एक नंबर में बदलने के लिए तीन फर्म (एमएस क्वालिटी लेदर, आलीमा एक्सपोर्ट और हूर लेदर) खोल रखा है। फर्मों के जरिये वह ब्याज पर रुपये देता है। ब्याज के रुपये को दूसरी फर्मों से बिल देकर एक नंबर में बदल देता है। ब्याज के रुपये समय से न मिलने पर लोगों की संपत्तियों को जबरन कब्जा लेता है।

नैनीताल में बैठ भाईयों से कराता वसूली
अब्दुल हसीब वर्तमान में नैनीताल में है। वह अपने भाईयों तारीख, लतीफ और जावेद की मदद से लोगों से ब्याज की रकम की वसूली करवाता है।

लेदर करोबारी और अब्दुल हसीब में व्यापारिक लेनदेन का विवाद है। गुमनाम पत्र वायरल होने पर अब्दुल हसीब ने कारोबारी को शक के आधार पर धमकी दी थी। रिपोर्ट दर्जकर इसकी जांच एसीपी कैंट कर रहे हैं।  -विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर

तुमने वीडियो बनाया है, हम पूरी फिल्म बनाएंगे
बता दें कि कानपुर में नई सड़क बवाल में वसी के पार्टनर का हाथ होने का गुमनाम पत्र वायरल होने के बाद भड़के बिल्डर ने एक लेदर कारोबारी को धमकी दी थी। उसने कारोबारी के मोबाइल पर एक बकरे को हलाल करते हुए वीडियो भेज धमकी दी कि तुमने मेरा वीडियो बनाया है, अब हम पूरी फिल्म बनाएंगे। इससे डरे सहमे कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई थी।

जाजमऊ के अंगूरी बाग निवासी कारोबारी ने बताया कि उनके व उनके भाई का चमनगंज निवासी एक बिल्डर से व्यापारिक लेनदेन का विवाद चलता है। रंजिश के चलते बिल्डर अक्सर उन्हें व उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता है। हाल ही में बिल्डर के खिलाफ किसी में पुलिस कमिश्नर को गुमनाम पत्र देकर नई सड़क बवाल में उसका हाथ होने की शिकायत की थी। आरोप है कि इससे वह कारोबारी से रंजिश मानने लगा। 17 जुलाई की रात घर के बाहर आकर उसे और उसके भाई को धमकाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed