फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Hayat was in touch with PFI through Nizam and Iqlakh

Kanpur Violence: निजाम और इकलाख के जरिये पीएफआई के संपर्क में था हयात, एटीएस अपने स्तर से जानकारी जुटाने में लगी

Tue, 07 Jun 2022 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jun 2022 06:18 AM IST
सार

कानपुर हिंसा मामले में पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि हयात जफर पीएफआई के संपर्क में निजाम और इकलाख के माध्यम से था। ये दोनों पीएफआई के पदाधिकारियों व सदस्यों के करीबी हैं। निजाम कुरैशी हिंसा के केस में आरोपी है। 
 

विज्ञापन
Kanpur Violence, Hayat was in touch with PFI through Nizam and Iqlakh
साजिशकर्ताओं का पीएफआई से कनेक्शन और पुख्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हुई हिंसा और बवाल का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी अपने करीबी निजाम कुरैशी और इकलाख मिर्जा नाम के शख्स के जरिये पीएफआई के संपर्क में था। पुलिस की तफ्तीश में इसका खुलासा हुआ है। निजाम बवाल व हिंसा के केस में नामजद आरोपी है, जबकि इकलाख का नाम केस में अभी नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस और साक्ष्य जुटाने के बाद इसको आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। इस तरह से बवाल के साजिशकर्ताओं का पीएफआई से कनेक्शन और पुख्ता होता दिख रहा है। बवाल के मामले में दर्ज केस में 36 नामजद आरोपी बनाए गए हैं। जिसमें निजाम कुरैशी का नाम भी शामिल है। निजाम कुछ दिनों तक समाजावादी पार्टी में रहा है। पिछले महीने की 22 तारीख को उसको पार्टी से निष्काषित किया गया था। वह जमीयतुल कुरैश नाम का संगठन भी चलाता है। हयात जफर हाशमी के साथ मिलकर इस तरह की गतिविधियों में हमेशा शामिल होता रहा है।

विज्ञापन

Kanpur Violence, Hayat was in touch with PFI through Nizam and Iqlakh
कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा बाबूपुरवा निवासी इकलाख मिर्जा नाम का शख्स कारोबारी है। सूत्रों के मुताबिक यह दोनों पीएफआई के सीधे संपर्क में हैं। इसके जरिये हयात भी संपर्क में था। यह खुलासा जांच में हुआ है। सर्विलांस के जरिये इससे संबंधित कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

विज्ञापन

Kanpur Violence, Hayat was in touch with PFI through Nizam and Iqlakh
पीएफआई - फोटो : सोशल मीडिया

शहर में हैं कई पीएफआई सदस्य और पदाधिकारी
सूत्रों के मुताबिक लोकल पीएफआई सदस्यों के संपर्क में निजाम व इकलाख हैं। इनके बारे में पुलिस और जानकारी जुटा रही है। पुलिस पीएफआई के पूरे नेटवर्क को तलाशने में जुटी है। संभव है कि इसमें पुलिस के साथ एटीएस भी बड़ी कार्रवाई करे। सीएए हिंसा में बाबूपुरवा पुलिस ने पीएफआई के पांच सदस्यों को जेल भेजा था। पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। हालांकि निजाम व इकलाख जिनके संपर्क में हैं वह दूसरे लोग हैं। जल्द इन पर नकेल कसी जाएगी।

विज्ञापन

Kanpur Violence, Hayat was in touch with PFI through Nizam and Iqlakh
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

इसलिए एक तरह से हुआ बवाल

जिस दिन शहर में बवाल हुआ था उसी दिन पश्चिम बंगाल और मणिपुर में भी पीएफआई ने बंदी की कॉल की थी। इसी तरह से वहां भी बवाल हुआ था। एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन की तरफ से जो बाजार बंदी का आवाहन किया गया था वह भी उसी तर्ज पर था। अब जब पीएफआई से कनेक्शन जुड़ने लगा तो स्पष्ट हो रहा है कि कहीं न कहीं एक तरह साजिश के पीछे पीएफआई का हाथ है। हालांकि बाकी तथ्य जांच पूरी होने तक सामने आएंगे। 

Kanpur Violence, Hayat was in touch with PFI through Nizam and Iqlakh
नई सड़क पर जांच करते एटीएस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एटीएस अपने स्तर से जुटा रही जानकारी
पीएफआई कनेक्शन के आने के बाद से ही एटीएस भी सक्रिय हो गई थी। कई संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया है। मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं। पीएफआई संबंधी तमाम जानकारी एटीएस जुटा रही है। उधर पुलिस पुराने शातिर अपराधियों की तलाश में जुटी है। तमाम अपराधी नाम बदलकर रहने लगते हैं, उनका भी ब्योरा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed