फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: Haji Wasi son gets bail, released from jail

नई सड़क हिंसा: हाजी वसी के बेटे को मिली जमानत, जेल से हुआ रिहा, जुमे की नमाज के बाद हुआ था बवाल

Mon, 10 Oct 2022 11:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Oct 2022 11:54 AM IST
सार

नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने चंद्रेश्वर हाते पर हमला कर दिया था। पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की थीं। मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी, बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत 56 आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें से हाजी वसी का बेटा अब्दुल रहमान भी शामिल था। हाजी वसी के बेटे अब्दुल रहमान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वह जेल से रिहा भी हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Violence: Haji Wasi son gets bail, released from jail
आरोपी बिल्डर हाजी वसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क हिंसा की साजिश में जेल भेजे गए बिल्डर हाजी वसी के बेटे अब्दुल रहमान को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वह जेल से रिहा भी हो गया है। मामले में यह दूसरी जमानत है। इसके पहले प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने चंद्रेश्वर हाते पर हमला कर दिया था। पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की थीं। मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी, बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार बाबा समेत 56 आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें से हाजी वसी का बेटा अब्दुल रहमान भी शामिल था। पुलिस ने उसको भी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले ही उसको हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जिसके बाद वह जेल से रिहा हुआ। इसके पहले प्रिंटिंग प्रेस का मालिक विष्णु जमानत पर छूट चुका है। हयात ने उसके यहां से बंदी के एक दर्जन पोस्टर छपवाए थे। इसलिए पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

पुलिस की नरमी का मिला फायदा
पुलिस हयात, हाजी वसी व जावेद पर एनएसए लगा चुकी है। वसी, मुख्तार बाबा, शफीक व अकील खिचड़ी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसलिए इन सभी को जमानत मिलना आसान नहीं है। अब्दुल रहमान पर पुलिस ने न गैंगस्टर लगाया था और न ही एनएसए। पुलिस की इसी नरमी की वजह से उसको जमानत मिल गई। बहुत पुख्ता साक्ष्य पुलिस पेश नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed