फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Bhim Army Chief's big statement on Prime Minister and Nupur Sharma, complaint filed in court

Kanpur Violence: भीम सेना प्रमुख का प्रधानमंत्री और नुपुर शर्मा पर बड़ा बयान, कोर्ट में परिवाद दर्ज

Fri, 10 Jun 2022 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jun 2022 03:11 PM IST
सार

 नुपुर शर्मा पर टिप्पणी करने वाले भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र बयान दिया है। 

विज्ञापन
Kanpur Violence, Bhim Army Chief's big statement on Prime Minister and Nupur Sharma, complaint filed in court
भीम सेना प्रमुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में एक व्यक्ति ने खुद को भीम सेना का प्रमुख बताकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ भी बयान दिया है। इस मामले में बाबूपुरवा निवासी अधिवक्ता हर्ष कुमार ने गुड़गांव निवासी सतपाल तंवर के खिलाफ अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन 12 की अदालत में एक परिवाद दर्ज कराया है। मामले में 24 जून को परिवादी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन

हर्ष के अधिवक्ता विजय बख्शी ने बताया कि आठ जून 2022 को हर्ष ने यूट्यूब पर सतपाल तंवर का एक वीडियो देखा, जिसमें उसने नुपुर शर्मा की जीभ काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपए देने की बात कही थी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन

सतपाल ने समाज के वर्गों को आपस में उत्तेजित कर लड़ाने की कोशिश की और एक महिला के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का भी अपमान किया है। सतपाल का अपराध राष्ट्र विरोधी है। उसने भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध किया है। हर्ष ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed