फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, 10 more accused will be involved in Vasi gang, gangster action against four others

Kanpur Violence: वसी गैंग में 10 और आरोपी किए जाएंगे शामिल, चार अन्य पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 29 Jul 2022 11:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Jul 2022 11:32 PM IST
सार

नई सड़क हिंसा मामले में पुलिस कमिश्नर ने जेल में बंद मुख्तार बाबा, हाजी वसी सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं, चार अन्य के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई लगभग पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur Violence, 10 more accused will be involved in Vasi gang, gangster action against four others
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई सड़क हिंसा में पुलिस ने बिल्डर वसी और बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा समेत चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर दी है। वहीं चार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वसी गैंग में इनके अलावा दस अन्य लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद गिरोह को पंजीकृत कराकर डिस्ट्रिक्ट गैंग में शामिल कराया जाएगा। बेकनगंज पुलिस ने बिल्डर वसी, मुख्तार बाबा, अकील खिचड़ी और शफीक उर्फ भतीजा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले अगले नाम शातिर हमजा, अफजाल कुरैशी, बाबर और शबलू हैं। 
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार के अनुसार जांच में 10 अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपी हिंसक घटना और उसकी प्लानिंग में शामिल रहे हैं। बिल्डर वसी के गिरोह में सदस्यों की संख्या 18 होगी। पुलिस इन दस आरोपियों की जांच जल्द पूरी करके उसमें चार्जशीट लगाने के बाद गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करेगी। उसके बाद इन्हें भी इस गिरोह में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बिल्डर हाजी वसी को बनाया गैंग लीडर 
नई सड़क पर हुए बवाल में फंडिंग के मामले में जेल भेजे गए बिल्डर वसी गैंग का नया लीडर होगा। बेकनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें बिल्डर को लीडर बनाया गया है। इस मामले में पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

नई सड़क हिंसा की घटना में जब पुलिस ने विवेचना की, तो उसमें बिल्डर वसी और हाजी मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा का नाम सामने आया था। उसी के आधार पर पुलिस ने इन दोनों को फंडिंग का आरोपी बनाया था। वसी और मुख्तार बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके बाद एसआईटी ने इस मामले में तेजी पकड़ी। जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत बिल्डर वसी, मुख्तार बाबा, अकील खिचड़ी और शफीक उर्फ भतीजा एफआईआर दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed