फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vineet Minocha Murder Shalu walks out from behind bars overcome with emotion she embraces her brother

विनीत मिनोचा हत्याकांड: आखिर सलाखों के पीछे से बाहर आईं शालू, भाई से लिपटकर छलक पड़ा दर्द, लखनऊ रवाना

Tue, 29 Sep 2026 11:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 11:03 AM IST
सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा मोड़ आने के बाद उनकी निर्दोष बहू शालू 22 दिनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद सोमवार शाम रिहा हो गईं। ससुर की हत्या की झूठी साजिश के आरोप में जेल भेजी गईं शालू जैसे ही बाहर निकलीं, भाई धीरज से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं।

विज्ञापन
Kanpur Vineet Minocha Murder Shalu walks out from behind bars overcome with emotion she embraces her brother
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दवा कारोबारी ससुर विनीत मिनोचा की हत्या के गलत आरोप में 22 दिन तक जेल की सलाखों के पीछे रहने वाली बेबस शालू सोमवार शाम करीब 7:30 बजे जेल में रहने के दाग और दर्द के साथ बाहर निकली। भीतर से शालू की बहन सोनिया उन्हें लेकर बाहर निकली, तो सामने भाई धीरज को देख शालू उनसे लिपटकर फफक पड़ी।

विज्ञापन

इसके बाद परिवार के साथ कार में बैठकर सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गई। इंद्रानगर निवासी कारोबारी विनीत मिनोचा की पांच सितंबर की देर रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। विनीत के हत्यारोपी पुराने नौकर विशाल ने जब शालू पर सुपारी देने का आरोप लगाया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सात सितंबर को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

Kanpur Vineet Minocha Murder Shalu walks out from behind bars overcome with emotion she embraces her brother
दवा कारोबारी हत्यााकांड - फोटो : amar ujala

पति सुब्रत गुनहगार साबित हुआ
ऐसा लग रहा था कि शालू के दामन पर लगा हत्या का दाग अभी नहीं मिट पाएगा, लेकिन पुलिस की जांच जारी रही। वह दिन भी आया जब शालू की जगह उसका पति सुब्रत गुनहगार साबित हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेजकर शालू की रिहाई के प्रयास शुरू किए। पांच सितंबर की रात शायद शालू की खुशियों की वह आखिरी रात थी, जब वह सुब्रत व बेटे जय के साथ पार्टी में थी।

विज्ञापन

Kanpur Vineet Minocha Murder Shalu walks out from behind bars overcome with emotion she embraces her brother
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हत्या का साजिशकर्ता ठहरा कर जेल भेज दिया
क्या पता था कि घर से पार्टी के लिए निकलते ही उसके जीवन का सुख और पापा विनीत अब दोबारा नहीं मिलेंगे। घर लौटी तो खून से फर्श लाल मिली और कुछ ही देर में पुलिस का जमावड़ा भी लग गया था। वह अभी कुछ समझ पाती इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हत्या का साजिशकर्ता ठहरा कर जेल भेज दिया। जेल में उसे किसी भी दिन यह सोचकर चैन नहीं मिला कि सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाने वाले सुब्रत को भी उस पर भरोसा नहीं रहा।

विज्ञापन

Kanpur Vineet Minocha Murder Shalu walks out from behind bars overcome with emotion she embraces her brother
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala

देर शाम शालू को रिहाई मिली
सुब्रत जेल में तो उससे मिलने आया नहीं, लेकिन जब मिला तो किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि शालू के बाहर आने का रास्ता तो साफ हो गया पर सुब्रत सलाखों के पीछे पहुंच गया। सोमवार सुबह से ही शालू के भाई-बहन कोर्ट पहुंच गए थे। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भी शालू की बेगुनाही देख उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद देर शाम शालू को रिहाई मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed