फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Vidyarthi's neighbor 103-year-old Ravi Shankar passes away

Kanpur: विद्यार्थी जी के पड़ोसी 103 वर्षीय रविशंकर नहीं रहे, कानपुर इतिहास समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Sun, 21 Sep 2025 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Vidyarthi's neighbor 103-year-old Ravi Shankar passes away
दिवंगत रविशंकर मेहरोत्रा - फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक सद्भाव के लिए शहादत देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के पड़ोसी समाजसेवी रविशंकर मेहरोत्रा का शनिवार रात निधन हो गया। वह 103 वर्ष के थे। उनके निधन पर कानपुर इतिहास समिति ने गोविंदनगर कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके कार्यों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


फीलखाना मोहल्ले में भवन संख्या 22/114 में गणेश शंकर विद्यार्थी निवास करते थे। इसी मकान से सटे हुए भवन 22/115 में रविशंकर मेहरोत्रा का परिवार निवास करता था। मेहरोत्रा ने 10 वर्ष की आयु तक गणेश शंकर विद्यार्थी का सानिध्य प्राप्त किया था। विद्यार्थी के छोटे बेटे ओंकारशंकर उनके हमउम्र थे। 16 सितंबर को कानपुर इतिहास समिति ने हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी वर्ष की शृंखला में रविशंकर मेहरोत्रा को उनके नवशील सदन अपार्टमेंट पार्वती बागला रोड स्थित निवास पर जाकर सम्मानित किया था। इस मौके पर मेहरोत्रा ने विद्यार्थी और महात्मा गांधी से जुड़े संस्मरण भी सुनाए थे। श्रद्धांजलि देने वालों में कौशल शर्मा, विश्वंभरनाथ त्रिपाठी, अनूप कुमार शुक्ल, महेश शर्मा, शुभम त्रिपाठी, डॉ. नीलम शुक्ला, हर्षित सिंह बैस, प्रखर श्रीवास्तव, कुणाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed