{"_id":"67f53e57804fd0da560fbda8","slug":"kanpur-vhp-expressed-displeasure-over-the-removal-of-sound-on-ram-navami-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रामनवमी पर हटाए गए साउंड पर विहिप ने जताई नाराजगी, कहा- जानबूझकर की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रामनवमी पर हटाए गए साउंड पर विहिप ने जताई नाराजगी, कहा- जानबूझकर की गई कार्रवाई
Tue, 08 Apr 2025 08:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी शोभायात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनवमी पर पुलिस प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर कब्जे में लिए जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने नाराजगी जताई है। साथ ही हिंदुओं पर ही बड़ी संख्या में रिपोर्ट दर्ज करने का भी विरोध किया है। मंगलवार को विहिप की ओर से जारी बयान में प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने कहा कि प्रशासन ने जानबूझकर रामनवमी के अवसर पर उत्सव में विघ्न डालने का काम किया है।
विहिप का कहना है कि पुलिस को हिंदू उत्सवों के समय ही क्यों सारे नियम, मानक और आदेश याद आते हैं। प्रांत मंत्री ने कहा कि अब लीपापोती करने के लिए मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे हैं। यदि 150 मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए तो इनपर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई। कहा कि लाउडस्पीकर मामले में दर्ज एफआईआर को तत्काल खत्म किया जाए। साथ ही जिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं, उन पर भी एफआईआर दर्ज हो।