{"_id":"6ad2e89444105ab9400bd2c7","slug":"kanpur-vehicle-load-with-e-bikes-collide-with-stationary-truck-attendant-burned-to-death-after-fire-broke-out-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई ई-बाइक लदी गाड़ी, आग लगने से परिचालक जिंदा जला, चालक को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई ई-बाइक लदी गाड़ी, आग लगने से परिचालक जिंदा जला, चालक को पुलिस ने बचाया
Sat, 17 Oct 2026 08:46 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:46 AM IST
सार
Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र में कानपुर से ई-बाइक लादकर फर्रुखाबाद जा रही गाड़ी सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में गाड़ी के परिचालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर ई-बाइक लेकर जा रही एक मालवाहक गाड़ी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। अरौल क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास खड़े अज्ञात ट्रक से गाड़ी के टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में गाड़ी का परिचालक अंदर ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी संख्या डीएल1एलएएल4767 में कोवा कंपनी की 10 ई-बाइक लदी थीं। चालक श्याम यादव पुत्र दिवारी लाल यादव और परिचालक सत्यभान पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला खंगर, फिरोजाबाद ई-बाइक लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
Trending Videos
परिचालक बाहर नहीं निकल सका था
टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। चालक को पुलिस ने बचा लिया, लेकिन दूसरा गेट लॉक हो जाने के कारण परिचालक बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। पुलिस परिचालक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।