फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Uproar over packet containing severed hand medical staff shoved out of police station complaint to CM

UP: कटे हाथ के पैकेट पर बवाल, मेडिकल कर्मियों को थाने से ‘धक्के’ देकर भगाया, अब सीएम तक पहुंचेगी शिकायत

Sat, 06 Jun 2026 10:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 06 Jun 2026 10:10 AM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भेजे गए कटे हाथ के पैकेट में कथित गड़बड़ी मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने इसे पुलिस को लौटाना चाहा, लेकिन रेलबाजार थाने ने इसे लेने से मना कर दिया और कॉलेज कर्मियों से बदसलूकी की। मेडिकल कॉलेज अब पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Uproar over packet containing severed hand medical staff shoved out of police station complaint to CM
आईटीबीपी जवान की मां का हाथ कटने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के दो कर्मचारी प्राचार्य के पत्र के आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां का सील बंद कटा हाथ वापस करने शुक्रवार को रेलबाजार थाने गए। वहां पुलिस कर्मियों ने उसे वापस लेने के बजाय ओमान सिंह नाम का विवेचक व प्रभारी निरीक्षक थाने में तैनात होने से इन्कार कर दोनों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन

जब कर्मचारियों ने रिसीविंग मांगी, तो उन्हें गालियां देते भगा दिया। प्राचार्य ने किसी फर्जी व्यक्ति द्वारा विवेचक बनकर कटे हाथ का सीलबंद पैकेट मेडिकल कॉलेज पैथालॉजी विभाग में दे जाने की आशंका जताई। पैकेट में भी टैंपरिंग की गई है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शासन, कमिश्नर को इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

पैथाेलॉजी विभाग में एक सील बंद पैकेट रिसीव कराया
खागा (फतेहपुर) निवासी आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के हाथ में इंफेक्शन के चलते 17 तारीख को उनका हाथ काट दिया गया। रेलबाजार थाने में कृष्णा अस्पताल और पारस हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। 28 मई को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथाेलॉजी विभाग में पुलिस कर्मियों ने एक सील बंद पैकेट रिसीव कराया।

विज्ञापन

हिस्टोपैथालॉजी के आगे व्हाइटनर लगा था
इसकी हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए लिखा गया था, पर हिस्टोपैथालॉजी के आगे व्हाइटनर लगा था। शक है कि व्हाइटनर के नीचे फॉरेंसिक लिखा हो। पैकेट पैथोलॉजी विभाग में रिसीव कराने वाले ने अपना नाम ओमान सिंह और खुद को विवेचक व प्रभारी निरीक्षक, थाना रेलबाजार लिखा।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ से दो दिन में रिपोर्ट तलब की
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पैकेट की सील खोलने और जांच के लिए कमेटी कठित करने के लिए चार दिन पहले जिलाधिकारी को पत्र लिखा था पर कमेटी गठित नहीं की गई। चार जून को केपीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण करने आए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ से दो दिन में रिपोर्ट तलब की।

कॉलेज के दोनों कर्मियों को गालियां दीं
कमेटी गठित न होती देख शुक्रवार को प्राचार्य ने कटे हाथ वाले पैकेट को रेलबाजार थाने में लौटाने के लिए भेजा पर पुलिस ने इसे लेने से इन्कार कर दिया। प्राचार्य का आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिस कर्मी राम पांडेय ने कॉलेज के दोनों कर्मियों को गालियां दीं। थाने में ओमान सिंह नाम का कोई व्यक्ति न होने की जानकारी दी।

हाथ हमारे यहां भेजा गया इसकी जानकारी नहीं है। थाने में मेडिकल कॉलेज कर्मियों से पुलिस कर्मियों के अभद्रता करने की जानकारी भी नहीं है इसका पता लगाया जाएगा।  -अमान सिंह, थाना प्रभारी, रेलबाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed