फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Uproar over law student's body; last rites performed only after accused was jailed

कानपुर: लॉ छात्रा का शव रख हंगामा, आरोपी जेल गया तब किया अंतिम संस्कार, रेलवे ट्रैक किनारे मिला था शव

Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Uproar over law student's body; last rites performed only after accused was jailed
लॉ छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर में लॉ छात्रा रुचि पाल की मौत के मामले में रविवार को परिजन ने शव रख पांच घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरन पुुलिस से भी नोझोंक हुई। परिजन आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अंतिम का संस्कार कराने पर अड़े रहे। क्षेत्रीय नेता समझाने पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस और आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगा दौड़ा लिया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी ओमवीर यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


दबौली वेस्ट निवासी एलएलबी छात्रा रुचि पाल (23) बीते 28 सितंबर की शाम कोचिंग पढ़ाने गई थी। इसके बाद से लापता थी। उसका शव शुक्रवार को दबौली वेस्ट रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला था। परिजन ने रुचि के दोस्त कानपुर देहात के पुखरायां निवासी ओमवीर यादव पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

Kanpur: Uproar over law student's body; last rites performed only after accused was jailed
लॉ छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ओमवीर के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन साक्ष्य के अभाव में गिरफ्तार नहीं किया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजन ने उसकी गिरफ्तारी के मांग को लेकर हंगामा किया था। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन शव लेकर चले गए थे।

 
विज्ञापन

Kanpur: Uproar over law student's body; last rites performed only after accused was jailed
लॉ छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह तक आरोपी को जेल न भेजे जाने पर परिजन फिर हंगामा करने लगे। करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने आरोपी ओमवीर को पकड़ा और खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा तरमीम कर उसे जेल भेजा।

 
विज्ञापन

Kanpur: Uproar over law student's body; last rites performed only after accused was jailed
लॉ छात्रा की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल पर आखिरी बातचीत गिरफ्तारी का आधार
इंस्पेक्टर गोविंदनगर अशोक दुबे ने बताया कि छात्रा के मोबाइल पर आखिरी कॉल ओमवीर की मिली है। परिजन ने आरोपी की वजह से ही रुचि की मौत होने की बात कही। आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसपर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed