फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur UP number one in black money figure

काला धन निकालने में कानपुर यूपी में नंबर वन

Tue, 27 Sep 2016 11:55 AM IST
प्रदीप अवस्थी, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, कानपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Kanpur UP number one in black money figure
डेमो
काली कमाई घोषित करने में कानपुर यूपी में नंबर वन है। 26 सितंबर तक यहां 900 करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर हो चुकी है। खास बात ये है कि इसमें सिर्फ 325 लोगों ने ही भागीदारी की है। इस भारी भरकम रकम के साथ कानपुर यूपी मे पहले स्थान पर जबकि 300 करोड़ रुपये की रकम के साथ वाराणसी दूसरे स्थान पर है। आगरा में अब तक 250 करोड़ रुपये ही सरेंडर हुए हैं।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (यूपी पश्चिम) कार्यालय के अधीन आते क्षेत्रों में अब तक करीब 800 पूंजीपति आईडीएस-2016 के तहत आय घोषित कर चुके हैं। इनसे करीब 1800 करोड़ रुपये कालाधन सरेंडर हुआ है। कानपुर में पहली जून से 16 सितंबर तक 260 लोगों ने भागीदारी की थी। इसके बाद 17 से 26 सितंबर तक 65 लोग और सामने आए। आखिरी के 10 दिन में 250 करोड़ की अघोषित संपत्ति घोषित हुई। 16 सितंबर तक 650 करोड़ की संपत्ति आ चुकी थी। इस तरह से शहर में अब तक 900 करोड़ रुपये का कालाधन बाहर आ चुका है। इस उपलब्धि के साथ आयकर विभाग के ‘यूपी पश्चिम’ रीजनल कार्यालय का देश में दूसरा स्थान बरकरार है। विभागीय अफसरों ने उम्मीद जताई है कि कानपुर में 30 सितंबर तक यह आंकड़ा 1200 करोड़ तक पहुंच सकता है। खबर में इनकम डिक्लेरेशन स्कीम की गोपनीयता की भावना का पालन किया जा रहा है। आय घोषित करने वाले कारोबारी के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed