फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Unidentified vehicle hits motorcycle electricity substation in charge died body sent for post mortem

कानपुर हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, विद्युत उपकेंद्र इंचार्ज की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 11 Sep 2026 10:15 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 10:15 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर के मुगल रोड स्थित राहा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मूसानगर बिजली उपकेंद्र इंचार्ज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Unidentified vehicle hits motorcycle electricity substation in charge died body sent for post mortem
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के मुगलरोड रोड स्थित राहा मोड़ पर गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विद्युत उपकेंद्र इंचार्ज घायल हो गया। एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

रेउना थाना क्षेत्र के देवी पुरवा (गढोलामऊ) निवासी उदय नारायण (30) मूसानगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में प्रभारी पद पर तैनात था। गुरुवार को ड्यूटी खत्म करके वह गांव से किसी काम के चलते घाटमपुर आया था। देर रात वह बाइक से वापस गांव जा रहा था। तभी राहा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में एम्बुलेंस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को दी। गुजेला उपकेंद्र में तैनात बड़े भाई विजय ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में बीच का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह घाटमपुर किस काम से आया था, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed