{"_id":"6acdd118fd48ee3f7b0e882f","slug":"kanpur-under-15-cricket-camp-begins-at-south-ground-30-players-practiced-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: साउथ मैदान पर अंडर-15 क्रिकेट कैंप शुरू, 30 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास, मैच व खेल की सीखीं बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: साउथ मैदान पर अंडर-15 क्रिकेट कैंप शुरू, 30 खिलाड़ियों ने किया अभ्यास, मैच व खेल की सीखीं बारीकियां
Tue, 13 Oct 2026 12:05 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:05 PM IST
सार
Kanpur News: केसीए की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 चुनिंदा खिलाड़ियों का विशेष अभ्यास कैंप मंगलवार को कानपुर साउथ मैदान पर शुरू हुआ।
विज्ञापन
अंडर-15 क्रिकेट कैंप में अभ्यास करते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का कैंप मंगलवार को कानपुर साउथ मैदान पर शुरू हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों ने चयनकर्ता संजीव जख्मोला की देखरेख में नेट्स पर एक घंटे तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी का कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन
इसके बाद कोच ने खिलाड़ियों को मैच के दौरान रणनीति बनाने, बड़ी पारी खेलने और गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने के गुर बताए। चयनित बल्लेबाजों में राघवेंद्र पाल, देव दुबे, राजवीर मल्होत्रा, विशेष अग्निहोत्री, शिवांश कुमार सिंह, कान्हा भाटिया, विवान गांधी, अभिनव कुमार पाठक, वीर सिंह, वैदिक दीक्षित, शौर्य उपाध्याय और तनुष अवस्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गेंदबाजों में ये रहे शामिल
विकेटकीपर के रूप में अयमान पठान और राना अमरेंद्र सिंह को चुना गया है। गेंदबाजों में इशान्त रावल, प्रफुल्ल कश्यप, उत्कर्ष सिंह, चिन्मय गौर, रिशु पाल, अविनाश सिंह, अनित कुमार, समर गौतम, अनन्त कुमार, कौशिक सिंह, मो. हंजला, माधव कौशिक, स्कन्द सेंगर, सजल श्रीवास्तव, अनव त्रिपाठी और राज सिंह शामिल हैं।