{"_id":"6926c5c1e6bbebf80e0d88b6","slug":"kanpur-two-wagons-of-a-goods-train-carrying-petrol-tankers-derailed-at-the-bpcl-depot-and-repairs-underway-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पेट्रोल टैंकर वाली मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल, बीपीसीएल डिपो में हुआ हादसा, मरम्मत में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पेट्रोल टैंकर वाली मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल, बीपीसीएल डिपो में हुआ हादसा, मरम्मत में जुटी टीम
Wed, 26 Nov 2025 02:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:50 PM IST
सार
Kanpur News: पनकी स्थित बीपीसीएल डिपो में बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे पेट्रोल भरने जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे गेट नंबर डिरेल हो गए। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के पनकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड डिपो में पेट्रोल भरने जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना गेट नंबर 83 की स्लाइडिंग लाइन पर करीब 11:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी बीपीसीएल डिपो में पेट्रोल टैंकर भरने के लिए प्लेसमेंट होल्डिंग में जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान मालगाड़ी के दो वैगन ट्रॉली के सभी पहिए पटरी से उतर गए। ये डिब्बे पेट्रोल वाले टैंकर थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया और बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर वापस लाने का काम जारी है।
विज्ञापन