फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two teenagers run away from the state children home, one found at relative's house

Kanpur: राजकीय बालगृह से 2 किशोर भागे, एक रिश्तेदार के घर मिला, 2 कर्मियों के निलंबन की संस्तुति

Thu, 29 Dec 2022 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Dec 2022 12:47 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में राजकीय बालगृह से दो किशोरों के भागने का मामला सामने आया है। खोजबीन को बाद एक किशोर अपने रिश्तेदार के यहां मिल गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Two teenagers run away from the state children home, one found at relative's house
राजकीय बालगृह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर स्थित राजकीय बालगृह के रोशनदान तोड़कर मंगलवार को दो किशोर भाग निकले। रातभर खोजबीन चली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार दोपहर उनमें से एक बालक शहर निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को अपने साथ लिया और वापस बालगृह में भेज दिया। दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बालगृह पर्यवेक्षक सुनील कुमार और केयरटेकर बृजेंद्र दीक्षित के निलंबन की संस्तुति निदेशालय को कर दी है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि करीब एक साल पहले रनियां में 12 वर्षीय अनाथ बालक मिला था। वहीं दूसरा 13 वर्षीय बालक फर्रुखाबाद निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चाचा शहर में रहते हैं। मंगलवार शाम को दोनों बालकों ने बाथरूम का रोशनदान तोड़ा और फरार हो गए। जब वह नहीं मिले तो बालगृह प्रशासन ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी ने बताया कि रनियां निवासी बालक पहले लखनऊ गया। वहां से वापस कानपुर आकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। जब रिश्तेदार को पता चला कि वह भागकर आया तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस ने उसको वापस बालगृह भिजवाया। पुलिस दूसरे बालक की तलाश में फर्रुखाबाद रवाना हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed