फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two story roof collapses bodies of father and three daughters recovered from debris one critical

चीखें और बेबसी: ‘भरभरा कर गिरी दो मंजिला छत’, मलबे से निकलीं पिता और तीन बेटियों की लाशें, एक की हालत गंभीर

Sun, 06 Sep 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 06 Sep 2026 01:53 PM IST
सार

Kanpur House Collapse News: साढ़ के हिरनी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान ढहने से एक पिता और उसकी तीन बेटियों की मलबे में दबकर मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद निकाली गई चौथी बेटी की हालत गंभीर है और उसे हैलट रेफर किया गया है। वहीं सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।

विज्ञापन
Kanpur Two story roof collapses  bodies of father and three daughters recovered from debris one critical
दो मंजिला कच्चा मकान ढह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित हिरनी गांव में रविवार सुबह साढ़े दस बजे एक भीषण हादसा हो गया, जहां अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में गृहस्वामी मुकेश सिंह और उनकी चार बेटियां मलबे के नीचे दब गईं।

विज्ञापन

मकान गिरते ही चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी तरफ से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को भी दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्यों का प्रयास किया।

विज्ञापन

Kanpur Two story roof collapses  bodies of father and three daughters recovered from debris one critical
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

पतारा अस्पताल में मृत घोषित
मलबे से पिता मुकेश सिंह और तीन बेटियों माया, पल्लवी व नीतू को बाहर निकाला। सभी को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी पतारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश सिंह और उनकी तीनों बेटियों माया, पल्लवी व नीतू को मृत घोषित कर दिया।

Kanpur Two story roof collapses  bodies of father and three daughters recovered from debris one critical
दो मंजिला कच्चा मकान ढहा - फोटो : amar ujala

काजल की हालत अत्यंत गंभीर
वहीं, मलबे में काफी गहराई में दबी चौथी बेटी काजल उर्फ लक्ष्मी को कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। काजल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पतारा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Kanpur Two story roof collapses  bodies of father and three daughters recovered from debris one critical
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

शुरुआती बचाव कार्य में देरी हुई
इस दुखद घटना के बाद पूरे हिरनी गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस और प्रशासन के रवैये को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस लगभग एक घंटे बाद तक मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते शुरुआती बचाव कार्य में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed