फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two robbers who looted mobile phones and sold them to online companies were arrested

Kanpur: मोबाइल लूटकर ऑनलाइन कंपनी को बेचने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 07:41 PM IST
सार

Kanpur News: मोबाइल लूटकर ऑनलाइन कंपनी को बेचने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को नौबस्ता पुलिस ने सीओडी नाला रोड के पास स्थित जलकल पार्क से पकड़ा।

विज्ञापन
Kanpur: Two robbers who looted mobile phones and sold them to online companies were arrested
पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राह चलते लोगों से मोबाइल लूटकर उन्हें कम दामों में ऑनलाइन कंपनी को बेचने वाले दो लुटेरों को नौबस्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल ओला स्कूटी बरामद की है। आरोपियों की पहचान शिवकटरा निवासी जसप्रीत सिंह और काजीखेड़ा लाल बंगला निवासी आयुष गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों लुटेरों ने 16 अप्रैल को यशोदानगर में एक लड़की का मोबाइल लूटा था। इसी की जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के फुटेज में आरोपियों के चेहरे दिखे। इसके बाद से युवकों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार दोपहर पुलिस को सीओडी नाला रोड पर उसी हुलिए से मिलते-जुलते दो युवकों के खड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को जलकल पार्क से गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल बेचने से मिले पैसों को आरोपी मौज मस्ती के लिए इस्तेमाल करते थे। आरोपियों के पास से बरामद ओला स्कूटी आयुष के पिता की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed