{"_id":"6a831ac42a45df03fd05be3c","slug":"kanpur-two-friends-drowned-while-bathing-in-the-ganges-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गंगा नहाते समय दो दोस्त डूबे, बिलखते हुए बहन बोली- कोई मेरा भाई ढूंढ दो, अब किसको राखी बांधूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गंगा नहाते समय दो दोस्त डूबे, बिलखते हुए बहन बोली- कोई मेरा भाई ढूंढ दो, अब किसको राखी बांधूंगी
Mon, 17 Aug 2026 08:04 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:04 PM IST
सार
ड्योढी घाट पर गंगा नहाने गए दो किशोर डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गंगा नहाते समय दो दोस्त डूबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजपुर थानाक्षेत्र के ड्योढी घाट पर सोमवार शाम गंगा में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गए। हादसे के बाद से दोनों का पता नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस, गोताखोरों की टीम और एसीपी चकेरी मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटे हैं। लापता किशोरों की पहचान राजा मार्केट अहिरवां निवासी कृष्णा पुत्र परमेश्वर चौधरी, 15 वर्ष और शिवा, 16 वर्ष के रूप में हुई है। कृष्णा की बहन जूही ने बताया कि शिवा भाई का दोस्त था। दोनों पढ़ाई छोड़कर राजा मार्केट की एक प्राइवेट दुकान में काम करते थे।
विज्ञापन
जूही के अनुसार सुबह दोनों नहाकर वापस लौट गए थे। शाम को वह फिर से बहन के साथ गंगा नहाने आए थे। सभी लोग साथ में नहा रहे थे और वह कुछ दूर कपड़े बदल रही थी। पलट कर देखा तो दोनों वहां नहीं थे। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बहन ने बताया कि घटना के समय मौके पर और कोई नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ गोताखोरों की टीम ड्योढी घाट पहुंची और नदी में सर्च अभियान शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
बहन बोली- अब किसको राखी बांधूंगी
बहन ने बिलखते हुए कहा कि कोई मेरे भाई को ढूंढ दो। इकलौता भाई था, अब किसको राखी बांधूंगी।
बहन बोली- अब किसको राखी बांधूंगी
बहन ने बिलखते हुए कहा कि कोई मेरे भाई को ढूंढ दो। इकलौता भाई था, अब किसको राखी बांधूंगी।