फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two died of pneumonia, serious patients on ventilator

Kanpur: निमोनिया से दो की मौत, गंभीर रोगी वेंटिलेटर पर, वायरल संक्रमण के बाद पुराने रोगियों को हो रही जटिलताएं

Mon, 13 Mar 2023 09:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Mar 2023 09:09 AM IST
सार

उर्सला के सीएमएस और आईसीयू प्रभारी डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अस्थमा और सीओपीडी के रोगियों को वायरल संक्रमण के बाद अधिक दिक्कत हो रही है। उन्हें निमोनिया हो जाता है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि वायरल संक्रमण सांस तंत्र के ऊपरी हिस्से में फैल जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Two died of pneumonia, serious patients on ventilator
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम के बदलाव के साथ वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ज्यादातर रोगियों के जुकाम, खांसी, बुखार के साथ गला खराब है। उम्रदराज और पुराने रोगियों के वायरल संक्रमण होने के बाद फेफड़ों में निमोनिया हो जा रहा है। रविवार को दो रोगियों की निमोनिया से मौत हो गई। एक ने उर्सला के आईसीयू में दम तोड़ा वहीं, दूसरे रोगी की मौत कल्याणपुर से हैलट लाते वक्त रास्ते में हुई।

विज्ञापन


वायरल संक्रमण के बाद सांस में दिक्कत होने पर पांच रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया। इनमें से चार को वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके अलावा उर्सला के आईसीयू में सांस के तीन रोगी भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा उर्सला में सांस के दिक्कत वाले छह रोगी वार्ड एनबी-1 और दो रोगी एनबी-2 में भर्ती हैं। इनमें छह रोगी सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) रोग के हैं।

विज्ञापन

उर्सला के सीएमएस और आईसीयू प्रभारी डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि अस्थमा और सीओपीडी के रोगियों को वायरल संक्रमण के बाद अधिक दिक्कत हो रही है। उन्हें निमोनिया हो जाता है। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि वायरल संक्रमण सांस तंत्र के ऊपरी हिस्से में फैल जा रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि अभी इंफ्लुइंजा ए की किसी अस्पताल ने पुष्टि नहीं की है। लोगों से अपील है कि मास्क लगाकर निकलें। अभी मौसमी वायरल संक्रमण के रोगी अस्पतालों में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed