{"_id":"681652adcafcc9f0c10b77c5","slug":"kanpur-two-days-before-joining-indigo-airlines-a-young-man-committed-suicide-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इंडिगो एयरलाइंस में ज्वाइनिंग से दो दिन पहले युवक ने दी जान, खाने को लेकर मां के डांटने पर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इंडिगो एयरलाइंस में ज्वाइनिंग से दो दिन पहले युवक ने दी जान, खाने को लेकर मां के डांटने पर उठाया कदम
Sat, 03 May 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 May 2025 11:02 PM IST
सार
Kanpur News: खाने को लेकर मां के डांटने पर युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना बर्रा थानाक्षेत्र के नरपत नगर जरौली फेस एक की है।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्रा थानाक्षेत्र में मां की डांट से क्षुब्ध होकर बेटे ने इंडिगो एयरलाइंस में ज्वाइनिंग से ठीक दो दिन पहले दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। कमरेे में बेटे का फंदे से लटकता शव देखकर मां बदहवास हो गई। पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हरदोई के थाना मल्लावां के गांव बरहुआ निवासी रामशंकर पटेल तीन साल पहले बर्रा के नरपत नगर जरौली फेस एक निवासी विद्युत कर्मी आशीष कुमार शर्मा के घर पर पत्नी मीना और इकलौते बेटे जतिन पटेल (23) के साथ रहने आए। पिता के अनुसार उनके कलेजे के टुकड़े ने पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडियो एयरलाइंस में आवेदन किया था, जिसके बाद उसकी लगातार ट्रेनिंग चल रही थी। गंगा मेला पर ही वह घर लौटकर आया था। जिसके बाद वह उन लोगों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह ही उन लोगों को जानकारी हुई कि सोमवार को जतिन की इंडिगो एयरलाइंस में ज्वाइनिंग थी। नौकरी को लेकर वह काफी उत्साहित था। शुक्रवार रात छज्जे पर बैठी मां ने जतिन को खाने के पीछे डांट दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर वह कमरे में गया और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक जान दे दी।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों में मचा कोहराम
घर के पास साड़ी की दुकान में काम करने वाले पिता डयूटी से लौटे तो जतिन के बारे में पूछा। जतिन को कमरे में आवाज देकर बुलाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। जहां फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ज्यादा पूछने पर परिजनों ने बताने से ासाफ मना कर दिया। बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। अगर परिजन कोई तहरीर देते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।