फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two arrested for stealing at night after doing recce during the day

Kanpur: दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, एक आरोपी पर 22 मामले दर्ज

Sun, 16 Feb 2025 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 10:34 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में एक ही मोहल्ले के दो घरों में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur: Two arrested for stealing at night after doing recce during the day
गिरफ्त में अमित कुशवाहा और विकास वाल्मीकि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर इंदिरानगर में दो घरों से हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। आरोपियों ने दिन में रेकी कर रात में घटना को अंजाम दिया। एक आरोपी पर 22 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास चोरी की गई विदेशी मुद्राएं भी मिली हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में कन्नौज निवासी अमित कुशवाहा और काकादेवी निवासी विकास बाल्मीकि शामिल हैं। एडीसीपी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि दोनों ने गुप्ता कालोनी में 30 नवंबर और आठ फरवरी को हुई चोरी की घटना को स्वीकार किया है। अमित के ऊपर विभिन्न थानों में 22 ममले दर्ज हैं। उसने चोरी के सामान को बेचकर नई अपाचे बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना के दिन घर में घुसने के बाद दोनों ने वहां शराब पी। करीब एक घंटे वहां बैठे। इसके बाद माल लेकर बाहर निकले। चोरों के पास एक अपाचे और एक पैशन प्रो बाइक, दस हजार रुपये 1.5 किलो चरस के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल, अमेरिका, सिंगापुर की मुद्राएं बरामद हुई है। ये मुद्राएं इंद्रानगर निवासी रिटायर्ड केस्को कर्मी रामकुमार के घर से चोरी हुई थीं। उनका बेटा रोहन नोएडा में एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं, दूसरी चोरी राजेश गौड़ के घर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed