{"_id":"6161ef978ebc3e6271780652","slug":"kanpur-triple-murder-case-news-update-aala-e-katl-recovered-from-jhinjhak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड: झींझक से आला-ए-कत्ल बरामद, आरोपियों ने जेवरात लूटने की बात नहीं कबूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड: झींझक से आला-ए-कत्ल बरामद, आरोपियों ने जेवरात लूटने की बात नहीं कबूली
Sun, 10 Oct 2021 01:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:08 AM IST
सार
पीड़ित परिवार के परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्रेम किशोर के घर पर लाखों रुपये के जेवरात रखे हुए थे। जो गायब हैं। बदमाश इन जेवरातों को लूट ले गए थे। गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों के पास जेवरात बरामद नहीं हुए थे। अब जब पुलिस ने उनको रिमांड पर लिया है तो उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कानपुर ट्रिपल मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तिहरे हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को तीन दिन की रिमांड पर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने झींझक में नहर के पास से आला-ए-कत्ल (चाकू), आरोपियों का बैग और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
इन सभी चीजों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फजलगंज उचवां में एक अक्तूबर की रात परचून दुकानदार प्रेम किशोर उनकी पत्नी ललिता और 12 वर्षीय बेटे नैतिक की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात का 48 घंटे में खुलासा कर इटावा निवासी दोस्त गौरव शुक्ला व हिमांशु चौहान को जेल भेजा था।
पुलिस ने दावा किया था कि आरोपियों ने लूट के लिए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये की बरामदगी भी हुई थी। हालांकि तीन की हत्या कर इतनी मामूली रकम की लूट की गई ये किसी के गले नहीं उतर रहा है।

अब पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है। एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि झींझक नहर के पास से कपड़े में लपेटकर आरोपियों ने चाकू फेंका था। जिसको बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के घर से उनका बैग और खून से सने कपडे़ भी मिले हैं।
जेवरात की बात अभी नहीं कबूली
पीड़ित परिवार के परिजनों ने आरोप लगाया था कि प्रेम किशोर के घर पर लाखों रुपये के जेवरात रखे हुए थे। जो गायब हैं। बदमाश इन जेवरातों को लूट ले गए थे। गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों के पास जेवरात बरामद नहीं हुए थे।
अब जब पुलिस ने उनको रिमांड पर लिया है तो उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जेवरात लूटने की बात से वह इनकार कर रहे हैं। पुलिस ये भी पता कर रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद किन-किन रास्तों से फरार हुए थे। वहां के फुटेज पुलिस जुटाएगी। जो साक्ष्य के तौर पर विवेचना में शामिल करेगी।