फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tribute paid to late Shubham with the Yagyopaveet ceremony of 51 boys

Kanpur: 51 बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार के साथ दिवंगत शुभम को दी श्रद्धांजलि

Wed, 30 Apr 2025 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Tribute paid to late Shubham with the Yagyopaveet ceremony of 51 boys
दिवंगत शुभम को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
चाणक्य वंशज सेवा समिति व श्री खेरेपति बाबा सेवा संस्थान द्वारा नागापुर में स्थित परशुराम धाम में चतुर्थ भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दूसरे दिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्ति में डूबे भक्तों ने भगवान को याद करते हुए पहलगाम में आतंकी घटना का शिकार हुए दिवंगत शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भगवान परशुराम जयंती के दिन मंगलवार को श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह मानस पाठ के समापन के बाद हनुमान जी का संगीतमय सुंदरकांड पाठ कराया गया। इसके साथ ही चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य पंडित अनिल त्रिपाठी व उनके सहयोगियों ने सुंदरकांड का पाठ सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम आयोजक पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा ने भगवान परशुराम, हनुमान जी एवं गंगा मैया व श्री रामचरितमानस की आरती की। दोपहर विभिन्न ग्रामसभाओं से आए 51 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


 

Kanpur: Tribute paid to late Shubham with the Yagyopaveet ceremony of 51 boys
भजन गायक ध्रुव शर्मा व सुवर्णा - फोटो : अमर उजाला
देर शाम को भजन संध्या में मथुरा से आए भजन गायक ध्रुव शर्मा व सुवर्णा श्री ने अपनी प्रस्तुति से सभी को झूमने गाने पर मजबूर कर दिया। दोनों गायको ने मीठे-मीठे भजनों को सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में आतंकी हमले में दिवंगत रघुवीर नगर निवासी शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें शुभम के पिता तथा बहनोई व चचेरा भाई सौरभ शामिल हुए। कार्यक्रम में एमएलसी अरुण पाठक, बीएनएसडी प्राचार्य विवेक द्विवेदी, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, दया निधान तिवारी, मधु त्रिपाठी, अनिरुद्ध द्विवेदी, नरेंद्र शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed