{"_id":"6af95a213127a04a4307f30f","slug":"kanpur-traffic-diversions-in-place-for-chhath-entry-of-heavy-and-medium-vehicles-prohibited-from-2-pm-today-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छठ पर्व पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, आज दोपहर दो बजे से भारी-मध्यम वाहनों के प्रवेश पर रोक, चेक करें रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छठ पर्व पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, आज दोपहर दो बजे से भारी-मध्यम वाहनों के प्रवेश पर रोक, चेक करें रूट
Sun, 15 Nov 2026 12:37 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:37 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन लागू किया है। रविवार दोपहर दो बजे से सोमवार तक गंगा बैराज, पनकी और बर्रा समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जिन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर शहर में छठ पर्व के चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत रविवार दोपहर दो बजे से सोमवार तक गंगा बैराज, पनकी और बर्रा की ओर मध्यम और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। डायवर्जन इस प्रकार लागू किया गया है....
विज्ञापन
- गंगा बैराज चौराहा से मध्यम व भारी वाहन अटल घाट व कर्बला चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज से सीधे यस कोठारी/मंधना चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- कंपनी बाग चौराहा से लेकर बीमा चौराहा, जाजमऊ, वीआईपी रोड पर कोई भी मध्यम व भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। ऐसे वाहन शहर के अन्य मार्गों का प्रयोग कर आगे की ओर जाएंगे।
- गुरुदेव चौराहा से भारी व मध्यम वाहन मैनावती मार्ग होते हुए कर्बला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सीधे गुरुदेव चौराहा/गोल चौराहा होते हुए जाएंगे।
- फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से दाएं मुड़कर सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह वाहन बड़ा चौराहा होते हुए जाएंगे।
- ग्रीनपार्क चौराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन डीएवी तिराहा से आगे सरसैया घाट की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन ग्रीनपार्क चौराहा से दाएं मुड़कर एमजी कॉलेज होते हुए या डीएवी तिराहा से दाएं मुड़कर मधुवन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कल्याणपुर आवास विकास चौकी से भारी व मध्यम वाहन पनकी मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन आवास विकास चौकी से बाएं मुड़कर मसवानपुर, विजयनगर चौराहा होते हुए निकलेंगे।
- पनकी पड़ाव रेलवे क्राॅसिंग से पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की तरफ आवागमन बंद रहेगा। ऐसे वाहन न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से दाएं मुड़कर एलएमएल चौराहा होते हुए निकलेंगे।
- न्यू ट्रांसपोर्ट तिराहा भौंती बाईपास से विजयनगर चौराहा की ओर मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाई पास से दाएं मुड़कर गैस प्लांट, एलएमएल चौराहा होते हुए निकाला जाएगा।
- विजयनगर चौराहा से लेकर भौंती बाईपास चौराहा की ओर मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन विजयनगर चौराहा से बाएं मुड़कर दादनगर चौराहा, एलएमएल चौराहा होते हुए आगे जाएंगे।
- नंदलाल चौराहा व सीटीआई चौराहा की तरफ से आने वाले मध्यम व भारी वाहन दीप तिराहा से बर्रा बाईपास की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन दीप तिराहा से बाएं मुड़कर गोशाला चौराहा होते हुए निकलेंगे।
- बर्रा बाईपास चौराहा से मध्यम व भारी वाहन दीप तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन नौबस्ता चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- मयंक चौराहा से तात्या टोपे नगर और अंबेडकरनगर तक मध्यम और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गुजैनी चौकी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- गुजैनी से गुजैनी नहर तक मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे वाहन गुजैनी सरकारी अस्पताल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
