{"_id":"68ccf48dc2826f88b10e001b","slug":"kanpur-traders-enraged-over-arbitrary-house-tax-bills-submitted-memorandum-to-municipal-corporation-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाउस टैक्स के मनमाने बिलों पर भड़के व्यापारी, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन…नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाउस टैक्स के मनमाने बिलों पर भड़के व्यापारी, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन…नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन
Fri, 19 Sep 2025 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:43 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे मनमाने हाउस टैक्स के बिलों के खिलाफ नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस पर नगर आयुक्त ने समस्या के समाधान के लिए बाजारों में कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने नगर निगम द्वारा मनमाने तरीके से भेजे जा रहे हाउस टैक्स के बिलों के विरोध में आज नगर आयुक्त सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने मांग की है कि हाउस टैक्स का सही आकलन किया जाए और अनुचित बिलों को तत्काल ठीक कराया जाए। व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी और कानपुर महानगर अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि कई जगहों पर हाउस टैक्स बिलों को ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली का गोरखधंधा चल रहा है।
विज्ञापन
समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा
इस पर नगर आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने बाजारों में कैंप लगाकर हाउस टैक्स बिलों को सही करने की मांग पर तत्काल निर्देश जारी किए। इस दौरान, रणजीत सिंह बिल्लू, अजय सराफ, सौरभ गुप्ता, मिकी मनचंदा, रणजीत सिंह बब्बू सहित कई अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन