फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Tractor trolley runs over bike on highway DCM owner suffers gruesome death villagers nab the driver

कानपुर: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंदा, डीसीएम मालिक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा

Sat, 03 Oct 2026 01:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाऊपुर के पास मौरंग लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डीसीएम मालिक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Tractor trolley runs over bike on highway DCM owner suffers gruesome death villagers nab the driver
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में भाऊपुर के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार रसूलाबाद के वार्ड नंबर छह निवासी संजीव कुमार (35) को रौंद दिया। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों के मुताबिक, संजीव डीसीएम मालिक थे।

विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में डीसीएम खड़ी की थी। इसके बाद बाइक से देर शाम गांव लौट रहे थे। भाऊपुर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान संजीव ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर रौंदे गए। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सचेंडी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ कर रही है। संजीव की मौत की खबर से परिवार में चीखपुकार मच गई। परिवार में पत्नी सिंपल देवी, बेटा लविश, बेटी लाजो, मां ज्ञान देवी और छोटा भाई राजीव हैं। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed