{"_id":"687297b4d9c9def6bc05a2e6","slug":"kanpur-tracks-started-to-be-laid-in-the-depot-of-metro-corridor-2-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर दो के डिपो में बिछने लगा ट्रैक, अगले माह आएंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर दो के डिपो में बिछने लगा ट्रैक, अगले माह आएंगी ट्रेनें
Sat, 12 Jul 2025 10:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सीएसए स्थित मेट्रो डिपो में ट्रैक का निर्माण शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएमआरसी ने मेट्रो के कॉरिडोर दो के सीएसए स्थित डिपो में ट्रैक बिछाना शुरू कर दिया। यहां 15 लाइनें बिछाई जाएंगी। इनमें से चार वर्कशॉप के लिए और 11 अन्य लाइनों का शंटिंग, स्टैबलिंग, कोच अनलोडिंग, पिट व्हील और टेस्ट ट्रैक के लिए उपयोग होगा। इसके साथ ही अगले माह इस कॉरिडोर के लिए ट्रेनें भी आना शुरू हो जाएंगी। यहां मेट्रो ट्रेनों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप कम मेंटेनेंस डिपो तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैक का निर्माण शुरू
- फोटो : अमर उजाला
कॉरिडोर-2 के अंतर्गत तीन कोच वाली 10 ट्रेनें लाई जानी हैं। मेट्रो रोलिंग स्टॉक से जुड़े विभिन्न उपकरणों के रखरखाव के लिए डिपो में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि मेनलाइन और डिपो में ट्रैक का काम गति के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक का निर्माण शुरू
- फोटो : अमर उजाला
काम और तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, यूपीएमआरसी ने शनिवार शाम को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर म्यूजिक बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया। इसका यात्रियों ने लुत्फ उठाया।