फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: toy merchant who had been absconding since the Bisatkhana bomb blast has been arrested

Kanpur: बिसातखाना बम धमाके के बाद से फरार खिलौना व्यापारी गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Oct 2025 10:56 PM IST
सार

Kanpur News: आठ अक्तूबर को बिसातखाना में हुए धमाके के बाद पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
Kanpur: toy merchant who had been absconding since the Bisatkhana bomb blast has been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसातखाना में आठ अक्तूबर को जिस खिलौना व्यापारी बिलाल की दुकान के बाहर धमाका हुआ था उसे मूलगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके के बरगदेश्वर मंदिर के पास से पकड़ा है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि धमाके के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से वह पुलिस से छिपता फिर रहा था।
विज्ञापन


धमाके की जांच में जुटी पुलिस ने बिलाल की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की थी। फुटेज से साफ हो गया था कि धमाका दुकान के बाहर रखे गत्ते में चिंगारी उठने के बाद हुआ था। पहले स्कूटी में धमाका होने का अंदेशा जताया गया था। जांच में स्कूटी चोरी की निकलने पर इसे आतंकी साजिश का भी हिस्सा माना गया। दीपावली से ठीक पहले हुए इस धमाके के बाद पुलिस से लेकर एनआईए तक जांच एजेंसी विस्फोटक की जांच का पता लगाने में जुट गईं थीं।
विज्ञापन


धमाका अवैध पटाखों के भंडारण से हुआ था जांच में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने पटाखों की जमाखोरी के खिलाफ पूरे शहर में अभियान चला रही है। अब तक शहर में मूलगंज, कोतवाली, फजलगंज, नौबस्ता, गोविंदनगर, सचेंडी, स्वरूपनगर, चकेरी आदि इलाकों में करीब 350 क्विंटल अवैध पटाखा पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed