फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur to mumbai direct flight started today

कानपुर से मुंबई के लिए हवाई सेवा आज से, एक नवंबर से कोलकाता के लिए शुरू होगी उड़ानें

Mon, 08 Oct 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
kanpur to mumbai direct flight started today
कानपुर शहर से पहली बार मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा आज से शुरू हो रही है। स्पाइस जेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से उड़ान की तैयारी देर शाम तक जारी रही। विमान अहिरवां एयरपोर्ट से दोपहर दो बजे उड़ान भरेगा। 
विज्ञापन


कानपुर से दिल्ली के बीच हवाई सेवा के सफल संचालन को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने दूसरे महानगरों के लिए हवाई सेवा की योजना तैयार की थी। 

इसमें मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट का शेड्यूल तय किया गया। सोमवार से मुंबई के लिए और एक नवंबर से कोलकाता के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। 

आने वाले दिनों में जिन शहरों में सीधी हवाई सेवा शुरू होने की तैयारी चल रही है, उसमें वाराणसी, जयपुर, गुजरात, भोपाल के अलावा दक्षिण भारत के कुछ महानगर शामिल हैं। 
विज्ञापन

kanpur to mumbai direct flight started today
डेमो पिक
कानपुर से दिल्ली के लिए चल रही हवाई सेवा का समय आज से बदल जाएगा। अब विमान दोपहर 12:25 पर यहां से उड़ान भरेगा और 2:10 पर दिल्ली पहुंचेगा। 

अभी तक यह विमान 1:30 पर यहां से जाता था। इसी तरह दिल्ली से यह विमान सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगा और 12:05 पर यहां पहुंच जाएगा। कानपुर से मुंबई के लिए शुरू हो रही हवाई सेवा को देखते हुए समय बदला गया है।

आज से शुरू हो रही मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा का पहले दिन का किराया दिल्ली से भी करीब डेढ़ हजार रुपये कम रहा, जबकि मुंबई यहां से दिल्ली की अपेक्षा तीन गुना दूर है। 

उड़ान के ठीक एक दिन पहले मुंबई की टिकट 4099 रुपये बुक हुई, जबकि दिल्ली की टिकट 5472 रुपये तक गई। इसकी वजह मुंबई की फ्लाइट की सीटें खाली होना है। 

kanpur to mumbai direct flight started today
डेमो पिक
दरअसल, इस फ्लाइट (189 सीटर) की 50 फीसदी से भी ज्यादा सीटें खाली हैं, जबकि दिल्ली वाली फ्लाइट (79 सीटर) के लिए यात्रियों की भरमार है। जिन यात्रियों को सोमवार को मुंबई जाना है, वे एक बजे तक चकेरी एयरपोर्ट पहुंचकर काउंटर से भी टिकट बुक करा सकते हैं।

दरअसल, जिस फ्लाइट की टिकट तेजी से बिकती हैं, विमान कंपनियां उसका किराया भी तेजी से बढ़ाती हैं। मुंबई वाली फ्लाइट के साथ ऐसा नहीं है। इसलिए अभी तक जितनी भी टिकटें बुक हुई हैं, सभी सामान्य किराये हुई हैं। 

इस तरह है पहले दिन का किराया
4099 रुपये कानपुर से मुंबई जाने का सामान्य किराया 
4199 रुपये मुंबई से कानपुर आने का सामान्य किराया

कानपुर-मुंबई फ्लाइट 
2 बजे दोपहर में चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा 
4:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा

मुंबई-कानपुर फ्लाइट 
10:50 बजे सुबह मुंबई से यात्रियों को लेकर उड़ेगा विमान
1:15 बजे दोपहर में कानपुर पहुंचेगा हवाई जहाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed