फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three youths, including a delivery boy, die in road accidents

Kanpur: सड़क हादसों में डिलीवरी बॉय समेत तीन युवकों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three youths, including a delivery boy, die in road accidents
आकाश गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर के जूही, बिधनू और महाराजपुर थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमॉर्टम भेज दिया। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जूही निवासी जयप्रकाश का बेटा आकाश गुप्ता (19) किदवईनगर स्थित मॉल में एक फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय था। परिवार में मां कुसमा और छोटा भाई आशीष हैं। परिजनों ने बताया कि 24 दिसंबर की देर रात करीब तीन बजे आकाश डिलीवरी ड्यूटी पर था। 25 दिसंबर को करीब चार बजे तड़के कंपनी के लोगों ने घर आकर आकाश के घायल होने पर हैलट में भर्ती होने की जानकारी दी। देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किदवईनगर में किसी चौपहिया वाहन से एक्सीडेंट की जानकारी दी गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। जूही इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ निवासी रजेलाल के बेटे मनीष (32) बबली किन्नर के पास ढोलक बजाते थे। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे आसमां के साथ स्कूटी में पीछे बैठकर काम से जा रहे थे। रमईपुर चौराहा रौतारा मोड़ पर डंपर चालक टक्कर मार भाग निकला। हादसे में आसमां का हाथ टूट गया वहीं मनीष की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

Kanpur: Three youths, including a delivery boy, die in road accidents
धीरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, महाराजपुर थाने के पास शुक्रवार शाम धमना गांव निवासी धीरज (30) पंप में डीजल लाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को रात 10 बजे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। कार झारखंड की बताई जा रही है। आरोप है कि पुलिस ने सांठगांठ कर दोनों को छोड़ दिया। शनिवार सुबह परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed