{"_id":"6aa2f2e04e69eb465e0be48e","slug":"kanpur-three-people-including-a-father-and-son-beaten-with-sticks-and-rods-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिता-पुत्र समेत तीन को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने 17 पर दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिता-पुत्र समेत तीन को लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने 17 पर दर्ज की प्राथमिकी
Thu, 10 Sep 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली बाजार में सब्जी के दाम पूछने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन को लाठी डंडों से पीटा गया। घायलों का हैलट में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 17 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्वालटोली ब्रह्मदेव मंदिर के पास रहने वाले निशांत कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया कि पांच सितंबर रात करीब आठ बजे वह सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने सब्जी विक्रेता बऊआ लाल से दाम पूछा और सब्जी उठाकर देखने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि बऊआ लाल ने गालीगलौज कर दी। पिता रंजय गुप्ता और चाचा आनंद को बुला लिया। आरोप है कि उनके पहुंचते ही सब्जी विक्रेता का बेटा मोनू और 10-15 अन्य सब्जी विक्रेता ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन