फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three fraudsters who siphoned off 100 crore arrested 23 bank officials also under the scanner

कानपुर: 100 करोड़ ठिकाने लगाने वाले तीन ठग गिरफ्तार, बैंक के 23 अधिकारी भी रडार पर, चैट-कॉल रिकॉर्डिंग बरामद

Sat, 29 Aug 2026 02:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 29 Aug 2026 02:44 PM IST
सार

Kanpur News: साइबर ठगी के जरिए दो साल के भीतर 100 करोड़ रुपये ठिकाने लगाने के लिए म्यूल खाते खुलवाने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब खाता खुलवाने में मदद करने वाले विभिन्न बैंकों के 23 अधिकारी और कर्मचारी भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Three fraudsters who siphoned off 100 crore arrested 23 bank officials also under the scanner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दो साल के भीतर साइबर ठगी के 100 करोड़ रुपये को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी और म्यूल बैंक खाते खुलवाने वाले तीन शातिर साइबर ठगों सेंटी, रोहित और कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये ठग अकेले यह फर्जीवाड़ा नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन

इसमें बैंकों के भीतर बैठे कुछ भ्रष्ट कर्मियों की भी पूरी मिलीभगत थी।  पुलिस के हाथ ठगों और बैंक कर्मियों के बीच हुई बातचीत के कॉल डिटेल्स और चैट्स लगे हैं। इसके आधार पर विभिन्न बैंकों के 23 अधिकारी और कर्मचारी सीधे तौर पर पुलिस के रडार पर आ चुके हैं।

विज्ञापन

घोटाले में दुबई कनेक्शन
इन पर जल्द ही बड़ी विभागीय और कानूनी गाज गिर सकती है। जांच एजेंसियों की पूछताछ और तकनीकी सर्विलांस से यह भी खुलासा हुआ है कि इस पूरे साइबर फ्रॉड सिंडिकेट के तार देश की सीमाओं को पार कर सीधे दुबई से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस गैंग का संचालन दुबई में बैठा सुल्तान मिर्जा नाम का शख्स कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed