Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three cunning criminals who robbed people after luring them into an auto-rickshaw have been arrested

Kanpur: ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार,दो भाइयों ने दोस्त संग मिलकर वारदातों को दिया था अंजाम

Wed, 07 Jan 2026 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three cunning criminals who robbed people after luring them into an auto-rickshaw have been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चकेरी पुलिस ने ऑटो में बैठा करा लूट करने वाले दो भाई समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नितेश केसरवानी, दमन दिवाकर और राज गिहार उर्फ गंधा शामिल हैं। शातिरों के पास से लूट का माल बरामद हुआ है। पुलिस में तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


कांशीराम फेज दो सजारी निवासी प्रेम कुमार एक जनवरी को रामादेवी चौराहे से घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। तभी मंगला विहार पुलिया के पास ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने मोबाइल और पैसे छीनकर उनको उतार दिया था। मौके से भाग निकले थे। इसी तरह संजीवनगर प्रथम निवासी सर्वेश कुमार वर्मा उन्नाव में टैक्स कलेक्टर हैं। वह 29 नवंबर को रामादेवी चौराहे से घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। एचएएल टाउनशिप के पास ड्राइवर और उसके दो साथियों ने मोबाइल और पैसे पर लूट लिए थे। तीसरी घटना में कोचिंग पढ़कर लौट रही विमाननगर पटेलनगर की एमसीए छात्र आस्था शर्मा से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। पुलिस तीनों ही वारदातों में प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार तड़के रामादेवी फ्लाईओवर से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों के पास से दो मोबाइल और एक ऑटो बरामद हुआ।कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नितेश कुमार और दमन दिवाकर दोनों सगे भाई हैं। दोनों अपने एक साथी के साथ मिलकर घूम-घूमकर वारदात अंजाम देते हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ चकेरी थाने में कई प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed