फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Three companies have come forward to develop Greater Kanpur KDA will soon issue work orders

Kanpur: ग्रेटर कानपुर विकसित करने के लिए आगे आईं तीन कंपनियां, केडीए जल्द जारी करेगा वर्क ऑर्डर, पढ़ें डिटेल

Sun, 15 Feb 2026 03:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Feb 2026 03:18 PM IST
सार

Kanpur News: केडीए ने 5000 एकड़ में ग्रेटर कानपुर बसाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। तीन कंपनियों की तकनीकी बिड स्वीकृत हो गई है। यहां ई-व्हीकल और मेडिसिटी जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ आधुनिक आवासीय टाउनशिप बनेगी।

विज्ञापन
Kanpur Three companies have come forward to develop Greater Kanpur KDA will soon issue work orders
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने के लिए तीन कंपनियां आगे आई हैं। केडीए ने टेक्निकल बिड का अध्ययन पूरा करके स्वीकृति के लिए भेज दिया है। फाइनेंशियल बिड भी जल्द से जल्द खोलकर कार्यादेश जारी करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री की शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत इसका विकास होगा।

विज्ञापन

केडीए ने नवी मुंबई की तर्ज पर कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भीमसेन रेलवे स्टेशन और आउटर रिंग रोड के बीच 5000 एकड़ में ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने की योजना बनाई है। योजना स्थल में रिंग रोड और रेलवे स्टेशन के पास ई-व्हीकल पार्क, मेडिसिटी पार्क और एमएसएमई पार्क बनेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

मिलेंगी ये सुविधाएं
ई-व्हीकल पार्क में ई-वाहन बनाने वाली कंपनियों को जमीन आवंटित की जाएगी। मेडिसिन पार्क में दवा कारखाने और एमएसएमई में लघु उद्योग स्थापित होंगे। शेष जमीन पर आवासीय प्लाॅट, मल्टीस्टोरी, बेयरहाउस, मॉल, मल्टीप्लेक्स, व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स आदि बनेंगे।

विज्ञापन

30 जनवरी को तीन कंपनियों ने टेंडर डाले थे
बीते साल 23 दिसंबर को आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) जारी किया गया था। आरएफपी के तहत योजना का ले-आउट तैयार करने के लिए तीन कंपनियों ने अपने-अपने प्रस्ताव दिए हैं। 30 जनवरी को तीन कंपनियों ने टेंडर डाले थे। इन कंपनियों में मेसर्स आइडिया इंप्रेशन मार्केट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स टिला कंसलटेंट्स और मेसर्स रेडन जियोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड हैं।

विज्ञापन

ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने के लिए सर्वे हो चुका है। योजना का लेआउट तैयार करने के लिए तीन कंसलटेंट कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। जल्द ही फाइनेंशियल बिड भी खोलकर कार्यादेश जारी किया जाएगा।  -अभय कुमार पांडेय, सचिव, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed