फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Third accused in cow slaughter case arrested was trying to escape police arrested him and sent to jail

Kanpur: गोकशी में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, कहीं बाहर भागने की फिराक में था, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

Sat, 20 Sep 2025 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Sep 2025 01:47 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
Kanpur Third accused in cow slaughter case arrested was trying to escape police arrested him and sent to jail
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में गुरुवार को गोकशी की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया था। वहीं, दूसरे आरोपी को भी ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव के पास से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। नरवल पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी टौंस चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

वह कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा हुआ था। बता दें कि पहले पकड़े गए दो आरोपियों में से मोहम्मद जावेद तथा मोहम्मद अनस को कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा चुका है। तीसरा आरोपी विजय (19) पुत्र छेदालाल निवासी गोल्डन स्कूल के पास रायपुर फरार चल रहा था। उसको टौंस चौराहे से नरवल जाने वाले मार्ग से पकड़ लिया गया है। पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed