{"_id":"68373c25d83ffac2750b423b","slug":"kanpur-thieves-who-came-in-car-took-away-jewelry-worth-three-lakhs-by-engaging-in-conversation-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कार से आए टप्पेबाज बातों में उलझाकर ले गए तीन लाख की ज्वैलरी, सीसीटीवी में घटना कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कार से आए टप्पेबाज बातों में उलझाकर ले गए तीन लाख की ज्वैलरी, सीसीटीवी में घटना कैद
Wed, 28 May 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 10:10 PM IST
सार
Kanpur News: तीन लाख की ज्वैलरी की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पीड़ित ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में कार से आए टप्पेबाज सराफा व्यापारी के पिता को बातों में उलझाकर दुकान से तीन लाख के जेवर लेकर भाग निकले। कारोबारी जब दुकान लौटे और स्टॉक का मिलान किया, तब घटना की जानकारी हुई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
अहिरवां के प्रज्ञा विहार मवइया मोड़ निवासी विकास दुबे की सीतारामनगर में पूर्वी कृष्णा ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि 21 मई को वह रिश्तेदारी में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हमीरपुर के मौदहा गए थे। इस दौरान दुकान पर उनके पिता अनिल दुबे बैठे थे। बताया कि सुबह 10:10 बजे दुकान में दो महिलाएं और एक युवक कार से आए। उन्होंने जेवर देखने और साथ ही वजन कराने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान टप्पेबाजों ने पिता अनिल का ध्यान भटका दिया और सोने-चांदी के कुल तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। विकास जब 25 मई को दुकान लौटे तो उन्होंने स्टॉक का मिलान किया। जेवर कम मिलने पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पूरी घटना कैद पकड़ में आ गई। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन