{"_id":"693d9b0ada6a44bd04035553","slug":"kanpur-thieves-break-into-locked-house-steal-rs-6-lakh-worth-of-valuables-victim-files-report-2025-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बंद मकान का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बंद मकान का ताला तोड़कर छह लाख की चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 13 Dec 2025 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान से चोरी
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के न्यू आजादनगर में फर्नीचर कारीगर के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्यू आजादनगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेले रहते हैं। वहीं, अर्मापुर स्थित दूसरे मकान में मां राजपति और छोटा भाई रहता है। तीन दिसंबर को बीमार के चलते वह अर्मापुर स्थित घर चले गए थे। देर रात बाइक सवार तीन चोर आए और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
बंद मकान से चोरी
- फोटो : अमर उजाला
अलमारी तोड़कर छह लाख रुपये की कीमत के गहने चोरी कर ले गए। चोर सीसी कैमरे के फुटेज में नजर आए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर फुटेज खंगाले जा रहे हैं।