फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The road between the city side and the clock tower will be widened, encroachment will be removed

Kanpur: सिटी साइड और घंटाघर के बीच सड़क होगी चौड़ी, अतिक्रमण हटेगा

Wed, 27 Aug 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Aug 2025 11:11 PM IST
सार

Kanpur News: सांसद रमेश अवस्थी ने 55 करोड़ से विकसित किए जा रहे सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kanpur: The road between the city side and the clock tower will be widened, encroachment will be removed
सांसद रमेश अवस्थी ने सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल स्टेशन परिसर में 55 करोड़ के बजट से कराए जा रहे निर्माण कार्य का पहला चरण 26 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। यह जानकारी बुधवार को कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी ने दी है। बताया कि स्टेशन परिसर के बाहर सिटी साइड में घंटाघर से लेकर टाटमिल के बीच अतिक्रमण हटाकर सड़क चाैड़ी की जाएगी। इसी तरह रेल बाजार की तरफ से सुंदरीकरण का काम होगा।
विज्ञापन


बताया कि सिटी साइड में नगर निगम और रेल बाजार साइड में कैंट बोर्ड सुंदरीकरण का काम करेगा। इसके लिए जल्द ही रेलवे, निगम और कैंट बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरा प्लान तैयार किया जाएगा। रेलवे के अधिशासी अभियंता आरके पांडे ने बताया कि स्टेशन परिसर का निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। अंतिम चरण अप्रैल 2027 तक पूरा हो जाएगा। योजना के तहत यहां पर स्टेशन परिसर में मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स भी बनाया जा रहा है। स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाकर वहां पर काॅरिडोर जैसा निर्माण कराने के लिए सांसद और अधिकारियों के बीच सहमति बनी। इस संबंध में सांसद की ओर मुख्यमंत्री को भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि सेंट्रल के पास मेट्रो का सफर करने के लिए प्लेटफार्म एक पर भी टिकट विंडो बनाई जाएगी ताकि स्टेशन के अंदर से लोग सिटी साइड आ सकें। इस माैके पर डिप्टी सीटीएम सिंह, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया सहित कई लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: The road between the city side and the clock tower will be widened, encroachment will be removed
सांसद रमेश अवस्थी ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट की तर्ज पर हो रहा विकसित
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय के संकल्प से सेंट्रल स्टेशन को आधुनिक स्वरूप में एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यह नवनिर्मित स्टेशन देश में अपनी खोई पहचान वापस लाएगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

 

Kanpur: The road between the city side and the clock tower will be widened, encroachment will be removed
सांसद रमेश अवस्थी ने सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
जलभराव से जल्द मिलेगी निजात
इस दौरान सिटी साइट पर जलभराव का मुद्दा भी उठाया गया। अधिशासी अभियंता ने कहा कि निर्माण कार्य की वजह से ऐसा हो रहा है। छह माह पहले नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। तब सुतरखाना छोर के नाले में पाइप डालकर पानी निकासी की व्यवस्था करने की योजना बनी थी लेकिन वह नाला भी चोक पड़ा है। सांसद ने कहा कि दिशा की बैठक में डीएम के साथ जलकल व नगर निगम अधिकारियों से इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed