फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The police officer beat up youth who went to meet his family accused of keeping him in lockup overnight

Kanpur: परिजनों से मिलने गए युवक को दरोगा ने पीटा, रातभर हवालात में रखने का आरोप, व्यापार मंडल में आक्रोश

Sat, 02 Aug 2025 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Aug 2025 03:06 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाने में तैनात दरोगा पर एक युवक को परिजनों से मिलने जाने पर पीटने और रातभर हवालात में रखने का आरोप लगा है। इस घटना से व्यापार मंडल में आक्रोश है, जिसने दरोगा पर कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Kanpur The police officer beat up youth who went to meet his family accused of keeping him in lockup overnight
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल थाने में तैनात एक दरोगा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जमकर आक्रोश जताया है। कुरयानी निवासी सूरज साहू ने आरोप लगाया है कि परिजनों से मिलने गए उन्हें दरोगा ने न सिर्फ पीटा, बल्कि पूरी रात हवालात में भी बंद रखा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरवल के चेयरमैन दीपक मिश्रा के प्रतिष्ठान पर कार्यरत सूरज साहू ने बताया कि पारिवारिक विवाद में शिकायत पर उनके घर के दो सदस्यों को थाने में बंद कर दिया गया था। जब वह उनसे मिलने थाने पहुंचे और व्यापार मंडल के चेयरमैन से बात करने की बात कही, तो दरोगा नितिन शर्मा ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उन्हें हवालात में बंद कर दिया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने मारपीट से किया इनकार
सूरज साहू ने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उनका मोबाइल और 300 रुपये भी जमा कर लिए थे।दूसरे दिन सुबह व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद सूरज साहू को छोड़ा गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष महेश वर्मा को सूचित किया। थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने मारपीट से इनकार किया है, लेकिन युवक को रातभर हवालात में रखने के सवाल का वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed