फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur The number of Aadhaar centres will increase from 262 to 500 DM said general public will get convenience

Kanpur: आधार केंद्रों की संख्या 262 से बढ़कर होगी 500, डीएम बोले- आम जनता को होगी सहुलियत…नहीं लगेगी लाइन

Sun, 15 Jun 2025 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

Kanpur News: आधार बनाने और गलतियों को सुधारने के लिए केंद्रों पर लग रही लाइनों को लेकर जिलाधिकारी ने आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 500 करने के निर्देश दिए। वर्तमान में कुल 262 आधार केंद्र हैं।

विज्ञापन
Kanpur The number of Aadhaar centres will increase from 262 to 500 DM said general public will get convenience
आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई  और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम. को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने के लिए। इसके साथ ही आधार केंद्रों की संख्या 262 से बढ़ाकर 500 करने के लिए कहा।

विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले एक करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। पुलिस आवास विकास, वक्फ विकास निगम, यूपीसीएलडीएस कार्यदायी संस्था के कार्यों की प्रगति सबसे खराब मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को दूर कर प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि सीडीओ को रोज की प्रगति बताएं।

विज्ञापन

केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 500 करने के निर्देश
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण और निपुण परीक्षा आकलन में जनपद को डी ग्रेड मिलने पर नाराजगी जताई। आधार बनाने और गलतियों को सुधारने के लिए केंद्रों पर लग रही लाइनों को लेकर जिलाधिकारी ने आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 500 करने के निर्देश दिए। वर्तमान में कुल 262 आधार केंद्र हैं। आधार अपडेशन के माध्यम से व्यक्ति को अपने आधार में पता, नाम, मोबाइल नंबर, फोटो आदि अपडेशन कराना आसान हो जाएगा।

फैमिली आईडी की प्रगति सही नहीं हुई तो रुकेगा वेतन
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीडी एजी, बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी। कहा कि यदि जून में फैमिली आईडी की प्रगति सही नहीं हुई तो सभी का जून का वेतन रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed