फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: The mother of an advocate and a tent operator committed suicide by hanging themselves.

Kanpur: अधिवक्ता की मां और टेंट संचालक ने फंदा लगाकर दी जान, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Sun, 08 Feb 2026 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Feb 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: The mother of an advocate and a tent operator committed suicide by hanging themselves.
विनयलता कटियार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बर्रा में अधिवक्ता की मां और नौबस्ता में टेंट संचालक ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने पेट की बीमारी से ऊबकर तो टेंट संचालक की घटना के पीछे के कारण परिजन नहीं बता सके हैं। बर्रा के 80 फीट रोड निवासी आलोक कटियार अधिवक्ता हैं। परिवार में पिता कैलाशनाथ, मां विनयलता कटियार (75) छोटा भाई अजीत हैं। आलोक ने बताया कि बीते पांच साल से मां का आंतों में इंफेक्शन था। इस वजह से वह काफी परेशान रहती थीं। शनिवार को मां घर में अकेली थीं। उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी से पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। वह शाम को कचहरी से घर पहुंचे तब मां के खुदकुशी करने का पता चला। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीमारी से ऊबकर महिला ने जान दी है। वहीं, नौबस्ता के केसर विहार निवासी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया (43) टेंट संचालक थे। परिवार में पत्नी सुधा, बेटी सोनाली व बेटा सागर है। धर्मेंद्र के साले नीरज ने बताया कि धर्मेंद्र ने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम के जाल से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed